7th Pay Commission: केंद्र सरकार आज करेगी DA बढ़ाने का ऐलान, अक्टूबर की सैलरी में मिलेगा 3 महीने का डीए एरियर

7th Pay Commission: आज केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। केंद्र की मोदी सरकार आज महंगाई भत्ता (Deanress Allowance – DA) बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। कैबिनट बैठक के बाद सरकार डीए की घोषणा कर सकती है

अपडेटेड Oct 18, 2023 पर 9:31 AM
7th Pay Commission: आज केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

7th Pay Commission: आज केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। केंद्र की मोदी सरकार आज महंगाई भत्ता (Deanress Allowance – DA) बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। कैबिनट बैठक के बाद सरकार डीए की घोषणा कर सकती है। केंद्रीय कर्मचारी काफी समय से अपना महंगाई भत्ता (Dearness Allowance -DA) बढ़ने का काफी समय से इंतजार कर रही है। कर्मचारी भी उम्मीद कर रहे हैं कि उनका वेतन दिवाली से पहले बढ़ जाए। ताकि, दिवाली के समय फेस्टिव शॉपिंग में थोड़ी मदद मिल सके।

4 फीसदी बढ सकता है DA

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने की संभावना है, इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 46 फीसदी तक पहुंच सकता है। हालांकि, पहले 3 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही थी। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से लागू मानी जाएगी। यानी, अगर सरकार आज डीए बढ़ने का ऐलान करती है तो तीन महीने का डीए एरियर (DA Arear) अक्टूबर महीने की सैलरी में मिलेगा। यानी अक्टूबर महीने के डीए के साथ जुलाई, अगस्त और सितंबर तीन महीने का डीए एरियर भी मिलेगा। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों की दिवाली से पहले लॉटरी लग जाएगी।


इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

अगर किसी कर्मचारी की सैलरी 50,000 रुपये मंथली है और उसकी बेसिक सैलरी 15,000 रुपये है। उन्हें अभी डीए के तौर पर 6,300 रुपये मिलते हैं, जो मूल वेतन का 42 प्रतिशत है। अगर डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो सैलरी में डीए बढ़कर 6,900 रुपये मंथली हो जाएगा। यानी, सैलरी में 600 रुपये अधिक की बढ़ोतरी हो जाएगी। अगर किसी का वेतन 50,000 रुपये मंथली है और उसकी बेसिक सैलरी 15,000 रुपये है तो सैलरी में 600 रुपये मंथली बढ़ जाएंगे।

मिलेगा 3 महीने का डीए एरियर

ये बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई से मिलेगा। यानी, अगर आपकी सैलरी में 600 मंथली की बढ़ोतरी होती है तो सैलरी में 3 महीने का डीए एरियर यानी जुलाई से सितंबर तक का रूका हुआ डीए भी मिलेगा। यानी सैलरी में अक्टूबर का डीए भी मिला दें तो 2,400 रुपये अक्टूबर की सैलरी में आएंगे। दिवाली से पहले कर्मचारियों को डीए का फायदा मिल सकता है। साथ ही सरकार दिवाली बोनस भी देगी।

ये राज्य बढ़ा चुके हैं महंगाई भत्ता

डीए सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि डीआर (Dearness Relief - DR) पेंशनर्स को दिया जाता है। डीए और डीआर में साल में दो बार बढ़ोतरी होती है - जनवरी और जुलाई। फिलहाल एक करोड़ से ज्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। मार्च 2023 में आखिरी बढ़ोतरी में DA 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया था। हाल ही में मध्य प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, झारखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य सरकारों ने अपने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है।

Trade setup for today : निफ्टी 20000 की तरफ जाने के मूड में, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।