Get App

7th Pay Commission: AICPI के आंकड़े सरकारी कर्मचारियों को दे सकते हैं झटका, क्या पड़ेगा 2023 के DA Hike पर असर

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को AICPI इंडेक्स के ताजा आंकड़ों से झटका लग सकता है। अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आधार पर सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) बढ़ोतरी का फैसला लिया जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2023 पर 6:02 PM
7th Pay Commission: AICPI के आंकड़े सरकारी कर्मचारियों को दे सकते हैं झटका, क्या पड़ेगा 2023 के DA Hike पर असर
7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को AICPI इंडेक्स के ताजा आंकड़ों से झटका लग सकता है।

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को AICPI इंडेक्स के ताजा आंकड़ों से झटका लग सकता है। अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आधार पर सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) बढ़ोतरी का फैसला लिया जाता है। अभी तक जिस हिसाब से महंगाई बढ़ रही थी, उस हिसाब से देखते हुए लग रहा था कि सरकार 4 से 5 फीसदी तक डीए में बढ़ोतरी कर सकती है। अब ऐसी उम्मीद है कि डीए में बढ़ोतरी 4 या 5 फीसदी से भी कम रह सकती है।

सरकारी कर्मचारियों को लग सकता है झटका

बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए सरकार डीए (DA) और डीआर (Dearness Relief - DR) देती है। AICPI के डेटा से सरकारी कर्मचारियों को डीए और डीआर तहत मिलने वाले लाभ में झटका लग सकता है। अभी तक ऐसी उम्मीद थी कि सरकार साल 2022 की तुलना में इस बार अधिक ब्याज बढ़ा सकती है। सरकार ने पिछले साल मार्च में डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की थी और इस बार उम्मीद थी कि सरकार 4 या 5 फीसदी तक का इजाफा कर सकती है। ये उम्मीद इस कारण लगाई गई थी क्योंकि महंगाई में लागतार बढ़ोतरी हो रही थी।

AICPI इंडेक्स के तहत तय होता है डीए

सब समाचार

+ और भी पढ़ें