7th Pay Commission: इन राज्यों के कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, देखें पूरी लिस्ट कहां कितना बढ़ा DA

7th Pay Commission: अब इन राज्यों ने महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) को बढ़ा दिया है।

अपडेटेड Aug 19, 2021 पर 7:51 PM

7th Pay Commission: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance, DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief, DR) को मौजूदा दर से बढ़ाकर 1 जुलाई, 2021 से 28 फीसदी करने का ऐलान किया। इस कदम से केंद्र सरकार के करीब 48.34 लाख कर्मचारियों तथा 65.26 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा। अब इन राज्यों ने महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) को बढ़ा दिया है।

बिहार

बिहार सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 11 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब नई दर 17 प्रतिशत से बढ़कर 28 प्रतिशत हो जाएगी। डीए में यह बढ़ोतरी एक जुलाई से लागू होगी। नीतीश कुमार ने कहा कि वित्त विभाग जल्द ही राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि के लिए अधिसूचना जारी करेगा।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (dearness allowance -DA) में 6 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। इस बात की घोषणा राज्य के सीएम जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) ने कार्यक्रम के दौरान की है। सराकरी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के फैसले से राज्य के खजाने में 450 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ेगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू होगी।

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है डेढ़ साल का DA एरियर! क्या मोदी सरकार से बनेगी बात?


असम

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance, DA) में हालिया बढ़ोतरी के बाद असम सरकार (Assam Government) ने भी कर्मचारियों के डीए में 28 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। एक जुलाई, 2021 से पेंशनर्स और राज्य सरकार के कर्मचारी महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) के हकदार होंगे। वर्तमान में असम सरकार के कर्मचारियों को 17 प्रतिशत की दर से डीए दिया जाता है। आपको बता दें कि हाल में केंद्र सरकार के अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के बाद राजस्थान और झारखंड सहित कई राज्यों ने यह कदम उठाया है

कर्नाटक

कर्नाटक सरकार ने महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) की अतिरिक्त किस्त जारी करने का आदेश दे दिया है, जो उसने कोविड के कारण फ्रीज कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 की अवधि के लिए  महंगाई भत्ते को मौजूदा दर 11.25 फीसदी से बढ़ाकर 21.5% कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर और झारखंड

जम्मू-कश्मीर सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई से लागू होगा। कुछ दिनों पहले झारखंड की सरकार ने भी DA 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया था। उससे पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए DA बढ़ाने का ऐलान किया था।

7th Pay Commission: क्या सरकारी कर्मचारियों का बढ़ेगा बेसिक वेतन? मोदी सरकार ने दिया जवाब

राजस्थान और उत्तर प्रदेश

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया । राजस्थान सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 17 से बढ़ाकर 28 प्रतिशत करने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश सरकार भी महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान कर चुकी है ।


केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ताऔर महंगाई राहत को मौजूदा दर से बढ़ाकर एक जुलाई, 2021 से 28 फीसदी करने का ऐलान किया। अब DA की दर को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 फीसदी की जाएगी। इसे एक जुलाई 2021 से लागू किया जाएगा। डीए और डीआर में बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर 34,401 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।


पहले 17 फीसदी की दर से DA मिल रहा था जो अब 11 फीसदी बढ़कर यानी 28 फीसदी की दर से मिलेगा। केंद्र सरकार नें जनवरी 2020 के लिए DA को 4 फीसदी बढ़ाया था, 3 फीसदी 2020 में और फिर जनवरी 2021 में DA को 4 फीसदी बढाया गया था लेकिन कर्मचारियों को DA पुरानी 17 फीसदी की दर से ही मिल रहा था।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।