Get App

7th Pay Commission: DA, सैलरी, PF, ग्रेच्युटी में कितना हुआ इजाफा, जानिए पूरा अपडेट

न्यू वेतन कोड में कर्मचारियों को मूल वेतन का 50 फीसदी नेट मंथली CTC में रखने का प्रावधान किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 11, 2021 पर 5:33 PM
7th Pay Commission: DA, सैलरी, PF, ग्रेच्युटी में कितना हुआ इजाफा, जानिए पूरा अपडेट

7th Pay Commission:केंद्र सरकार के कर्मचारियों के मासिक PF और ग्रेच्युटी कंट्रीब्यूशन में 1 अप्रैल से बदलने की संभावना जताई जा रही है। 1 अप्रैल से से नए वेतन कोड के लागू होने के बाद प्रोविडेंट फंड (PF) में बदलाव का असर प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों पर भी पड़ सकता है। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावितनए वेतन कोड में कर्मचारियों के मूल वेतन का 50 फीसदी नेट मंथली CTC में रखने का प्रावधान किया गया है। इसका मतलब ये हुआ कि अगर 1 अप्रैल, 2021 से नया वेतन कोड लागू हो जाता है तो  आपको भत्ते के रूप में मंथली सैलरी का 50 फीसदी से अधिक नहीं मिलेगा।

इस मामले में सरकार का क्या कहना है
श्रम मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंदा ने कहा कि श्रम मंत्रालय जल्द ही 4 कोड लागू करने की स्थिति में होगा। जिसमें वेतन से संबंधित कोड, इंडिस्ट्रियल रिलेशन से संबंधित से कोड़, रोजगार सुरक्षा से संबंधित कोड और हेल्थ, वर्किंग कंडीशन और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित कोड शामिल होंगे।

आपके PF और ग्रेच्युटी पर वेज का क्या असर होगा

नए वेज कोड के लागू होने से आपके पीएफ और ग्रेच्यिटी कंट्रीयब्यूशन पर सीधा असर पड़ेगा।

वेज कोड कब लागू होगा

केंद्र सरकार ने अभी इसको लागू करने के लिए किसी डेडलाइन का ऐलान नहीं किया है। हालांकि इस बात की उम्मीद है कि यह 1 अप्रैल 2021 से लागू हो जाएगा।

DA में बढ़त की स्थिति

इस बात की उम्मीद है कि केंद्र सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। कोरोना महामारी की वजह से जनवरी से जून 2021 के बीच सरकार को DA के ऐलान का इतजार करना होगा।

केंद्र के इस निर्णय से लाखों कर्मचारियों को होगा फायदा

फाइनेंस मिनिस्ट्री ने पहले ही कहा है कि केंद्रीय कर्मचारियो की पेंशन और बेसिक सैलरी को ध्यान में रखते हुए DA का ऐलान किया जा सकता है। DA और DR (Dearness Relief) का आने वाला खर्च अभी सालाना 12510 करोड़ रुपये है। लेकिन प्रस्तावित बढ़त के बाद यह इसके 14995 करोड़ पर पहुंचने की उम्मीद है।

सोशल मीडिया अपडेट्स केलिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


सब समाचार

+ और भी पढ़ें