Get App

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है Good News, DA में हो सकता है 4% इजाफा

कोरोना वायरस महामारी के दौरान सरकार वित्तीय कठिनाइयों को झेलने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को डबल फायदा मिलना लगभग तय माना जा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 15, 2021 पर 10:01 AM
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है Good News, DA में हो सकता है 4% इजाफा

7th Pay Commission-DA, TA hike, salary increase: कोरोना वायरस महामारी से वित्तीय समस्याों का सामना कर रही केंद्र सरकार अब अपने कर्मचारियों के लिए खुशखबरी दे सकती है। कोरोना वायरस के चलते सरकार ने DA में कटौती कर दी थी। लेकिन अब केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी 2021 से जून 2021 तक के लिए DA में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। श्रम विभाग ने ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (All India Consumer Price Index - AICPI) की घोषणा भी कर दी है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों में उम्मीद जगी है कि उन्हें बढ़ा हुआ DA मिल सकता है। बता दें कि AICPI से ही महंगाई भत्ते (DA) की दर तय होती है।
 
ACPI के आंकड़ों के मुताबिक, नरेंद्र मोदी सरकार जनवरी से जून 2021 की अवधि के लिए 4 फीसदी DA की घोषणा कर सकती है। जिसका मतलब ये हुआ कि DA बहाल होने के बाद उनका DA मूल मासिक वेतन (17+4+4) यानी कुल 25 फीसदी बढ़ सकता है। जुलाई से दिसबर 2020 के लिए अतिरिक्त 4 फीसदी DA अभी भी उनके मासिक वेतन में नहीं जोड़ा गया है।

सातवें वेतन आयोग के मुताबिक, DA की घोषणा होते ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों के यात्रा भत्ता (Travel Allowance -TA) अपने आप बढ़ जाएंगे। ऐसे में DA की घोषणा के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों का मासिक वेतन कई गुना बढ़ जाएगा।

केंद्रीय कर्मचारियों की तरह ही करीब 58 लाख रिटायर्ड केंद्र सरकार के कर्मचारियों को DA की घोषणा का इंतजार है। क्योंकि ये भी उनके सीधे Dearness Relief (DR) से जुड़ा हुआ है। DR बहाल होने से उनकी मासिक पेंशन में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

बता दें कि केंद्र ने कोराना संकट के कारण अप्रैल 2020 में DA पर रोक लगा दी थी। केंद्र की घोषणा के मुताबिक, जून 2021 तक केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) और DR नहीं मिलेगा। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सरकार इसे जून 2021 के पहले बहाल कर सकती है। ऐसे में केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स इस खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें