Get App

7th Pay Commission: जुलाई में फिर बढ़ेगा DA! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में होगा इजाफा

7th Pay Commission latest news: केंद्र सरकार एक बार फिर सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 03, 2022 पर 4:46 PM
7th Pay Commission: जुलाई में फिर बढ़ेगा DA! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में होगा इजाफा
केंद्र सरकार एक बार फिर सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है।

7th Pay Commission latest news: केंद्र सरकार एक बार फिर सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है। सरकार एक बार फिर महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक AICPI Index में दो महीने लगातार कमी आने के बाद मार्च 2022 में 1 प्वाइंट का उछाल देखा गया है। यही कारण है कि DA बढ़ने की उम्मीद जाग गई है। एक बार फिर महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ सकता है। हालांकि, अभी अप्रैल, मई और जून के नंबर आने है जिसके बाद ही अंतिम फैसला होगा। अगर आगे भी इसमें उछाल आता है डीए में एक और हाइक देखने को मिल सकता है।

मार्च में AICPI नंबर्स में आया उछाल

7th Pay Commission के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को दो बार महंगाई भत्ता दिया जाता है। पहला जनवरी और दूसरा जुलाई के महीने में दिया जाता है। सरकार ने हाल में 3 फीसदी डीए बढ़ाया था। अगर महंगाई भत्ता जुलाई में रिवाइज होता है, तो इसमें फिर 3 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इस बीच All India Consumer Price Index में महंगाई बढ़ी नजर आती है, तो सरकार जुलाई में डीए बढ़ा सकती है। जनवरी, फरवरी में इसमें हल्की गिरावट आई थी। जनवरी में डेटा घटकर 125.1 था, जो फरवरी में 125 अंक पर आ गया था। अब मार्च में यह बढ़कर 126 पर पहुंच गया है। अगर आने वाले महीनों में ये और बढ़ता है तो डीए बढ़ना तय है।

DA Hike: इस बार क्या उम्मीद करें?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें