7th Pay Commission: नवरात्रि से पहले सरकारी कर्मचारियो के लिए बड़ी खबर आई है। त्योहारी सीजन से पहले ओडिशा सरकार ने सोमवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की है। नए नोटिफिकेशन के मुताबिक महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को आज मंजूरी दे दी।
सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 8 महीने का एरियर
इसके साथ ही कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मौजूदा 31 प्रतिशत से बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दिया गया है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 1 जनवरी 2022 से लागू मानी जाएगी। यानी, कर्मचारियों को 8 महीने का एरियर भी मिलेगा। ऐसा सरकारी नोटिफकेशन में कहा गया है।
केंद्र सरकार भी बढ़ा सकती है DA
केन्द्र सरकार भी सरकारी कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ा सकता है। ऐसा होने पर सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 38 फीसदी हो जाएगा। अभी सरकारी कर्मचारियों को 34 फीसदी डीए मिल रहा है। सरकार की बढ़ोतरी के बाद सितंबर महीने के वेतन में जुलाई और अगस्त का डीए एरिया का पैसा भी मिलेगा। सरकार के इस फैसले से देश के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा।
27,000 रुपये तक बढ़ जाएगी सैलरी
कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये है, उनको 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता होने पर 21,622 रुपये DA मिलेगा। अभी 34 फीसदी की दर से 34 प्रतिशत डीए के हिसाब से 19,346 रुपये मिल रहे हैं। 4 फीसदी DA बढ़ने से सैलरी में 2,276 रुपये बढ़ जाएंगे। यानी, सालाना करीब 27,312 रुपये बढ़ जाएंगे।
सरकारी कर्मचारियों को होगा फायदा
सरकार के महंगाई भत्ते बढ़ाने से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा क्योंकि उनकी सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी। सरकार ने साल की शुरुआत में डीए 3 फीसदी बढ़ाया था जिसके बाद महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया था। अब चार फीसदी डीए बढ़ने से महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा।