7th Pay Commission: इस राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 6% बढ़ा

इस घोणणा से पहाड़ी राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 450 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ मिलेगा

अपडेटेड Aug 17, 2021 पर 9:41 AM

7th Pay Commission:  हिमाचल प्रदेश में राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (dearness allowance -DA) में 6 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। इस बात की घोषणा राज्य के सीएम जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) ने रविवार को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान की है।

सराकरी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के फैसले से राज्य के खजाने में 450 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ेगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू होगी।

गरीबों को सब्सिडी देने का ऐलान

राज्य के सीएम ठाकुर ने गरीबी रेखा से नीचे (Below Poverty Line -BPL) जीवन यापन करने वाले परिवारों और गरीबी रेखा से ऊपर के परिवारों (Above Poverty Line - APL) को खाद्य तेलों पर सब्सिडी अगले चार महीने के लिए बढ़ाने की घोषणा  गई है।

7th Pay Commission: जानें क्या होगा डेढ़ साल से अटके DA एरियर का? मोदी सरकार ने दिया जवाब

उन्होंने इसके तहत BLP परिवारों को मिल रही मौजूदा सब्सिडी में 10 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 30 रुपये प्रति लीटर APL कार्ड  होल्डर्स को 5 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये प्रति लीटर करने की घोषणा की है। इससे राज्य के 18.71 लाख कार्ड होल्डर्स को फायदा होगा।


इसके अलावा सीएम ने नगर निगम मण्डी (Municipal Corporation Mandi) को विकास परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 15 करोड़ रुपये देने का भी ऐलान किया है। ठाकुर ने कहा कि करीब दो सालों से पूरी दुनिया कोविड महामारी से लड़ रही है और प्रधानमंत्री द्वारा समय पर उठाए गए प्रभावी कदम देश के नागरिकों के लिए बेहतर साबित हुए हैं।

सीएम ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राज्य पुलिस, होमगार्ड SSB और ITBP की टुकड़ियों से सलामी ली। ठाकुर ने इंदिरा मार्केट स्थित शहरी स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और इसके बाद गांधी चौक पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

 

7th pay commission: क्या केंद्र सरकार के कर्मचारियों को इस वर्ष मिलेगी DA में दोबारा बढ़ोतरी

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।