Get App

7th Pay Commission: केंद्र के इन कर्मचारियों का DA बढ़ने से HRA समेत अन्य भत्तों में आया उछाल

बेसिक सैलरी पर 50 फीसदी मर्जर बेनिफिट नहीं लेने वाले कर्मचारियों के DA में बंपर इजाफा हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2021 पर 8:08 AM
7th Pay Commission: केंद्र के इन कर्मचारियों का DA बढ़ने से HRA समेत अन्य भत्तों में आया उछाल

7th Pay Commission: बारिश के इस मौसम में केंद्रीय कर्मचारियों के ऊपर लगातार तोहफों की बारिश जारी है। 7वें वेतन आयोग के तहत जुलाई में महंगाई भत्ते (Dearness allowance - DA) को बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया गया था। इससे केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees)  की सैलरी में बंपर इजाफा हुआ है।

DA में हुई शानदार बढ़ोतरी

फाइनेंस मिनिस्ट्री के सर्कुलर के मुताबिक, जिन कर्मचारियों ने बेसिक सैलरी में 50 फीसदी मर्जर बनिफिट नहीं लिया है। उनके DA में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। इन कर्मचारियों का DA 362 फीसदी से बढ़ाकर 406 फीसदी हो गया है। वहीं, 50 फीसदी मर्जर बेनिफिट लेने वाले कर्मचारियों का DA 312 फीसदी से बढ़ाकर 356 फीसदी हुआ है। यह महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2021 से लागू किया गया है।

HRA में भी हुआ इजाफा

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने से अन्य भतों (अलाउंस) में भी इजाफा हो गया है। इसमें सबसे ज्यादा इजाफा HRA में हुआ है। महंगाई भत्ते के 25 फीसदी ज्यादा होने के चलते HRA खुद-ब-खुद बढ़ गया है।

बता दें कि शहर की कैटेगरी के हिसाब से 27 फीसदी, 18 फीसदी और 9 फीसदी HRA दिया जा रहा है। यह बढ़ोतरी भी DA के साथ 1 जुलाई 2021 से लागू हो चुकी है। हाउस रेंट अलाउंस (HRA) की कैटेगरी X, Y और Z क्लास शहरों के हिसाब से है। मतलब कहने का यह हुआ कि जो केंद्रीय कर्मचारी X कैटेगरी में आते हैं उन्हें अब 5400 रुपये महीने से ज्‍यादा HRA मिलेगा। इसके बाद Y Class वाले कर्मचारियों को 3600 रुपये महीना और फिर Z Class वाले कर्मचारियों को 1800 रुपये महीना मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें