Get App

7th Pay Commission: सरकार कर्मचारियों की 3 मांगों को मान ले तो सैलरी में हो जाएगा बंपर इजाफा, नए साल में मिलेगा तोहफा

7th Pay Commission: नया साल शुरू होने में तीन दिन बचे हैं। साल 2023 पास आने के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों की उम्मीदें मोदी सरकार से बढ़ने लगी हैं। नए साल में महंगाई और कोविड के बढ़ते खतरे के बीच सरकार कर्मचारियों को थोड़ी राहत देगी। अगर मोदी सरकार कर्मचारियों की वेतन से जुड़ी तीन मांगों को मान लेती है तो उनके लिए नया साल बड़ी खुशी लेकर आएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 29, 2022 पर 4:39 PM
7th Pay Commission: सरकार कर्मचारियों की 3 मांगों को मान ले तो सैलरी में हो जाएगा बंपर इजाफा, नए साल में मिलेगा तोहफा
7th Pay Commission: साल 2023 पास आने के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों की उम्मीदें मोदी सरकार से बढ़ने लगी हैं।

7th Pay Commission: नया साल शुरू होने में तीन दिन बचे हैं। साल 2023 पास आने के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों की उम्मीदें मोदी सरकार से बढ़ने लगी हैं। नए साल में महंगाई और कोविड के बढ़ते खतरे के बीच सरकार कर्मचारियों को थोड़ी राहत देगी। अगर मोदी सरकार कर्मचारियों की वेतन से जुड़ी तीन मांगों को मान लेती है तो उनके लिए नया साल बड़ी खुशी लेकर आएगा। आइए जानते हैं मोदी सरकार सरकारी कर्मचारियों को कौनसी तीन मांगे मान लेगी, तो उनकी आय में बंपर इजाफा हो जाएगा।

पहली मांग - साल 2023 में डीए बढ़ोतरी (DA hike in 2023)

सरकार साल में दो बार 1 जनवरी और 1 जुलाई को महंगाई भत्ता (Dearness allowance - DA) बढ़ाती है। सरकार दिवाली से पहले सितंबर में महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाकर 38 फीसदी कर चुकी है। इससे पहले सरकार ने मार्च में डीए 3 फीसदी बढ़ाकर 31 से 34 फीसदी किया था। अब आने वाले नए साल में सरकार एक बार फिर डीए बढ़ाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार 3 से 5 फीसदी के बीच डीए बढ़ा सकती है। ऐसा होने पर डीए बढ़कर 41 से 43 फीसदी के बीच हो सकता है।

दूसरी मांग - मिले 18 महीने का डीए एरियर (18-month DA arrears)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें