7th Pay Commission/HBA Interest Rates: मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकारी कर्मचारियों (Central govt employees) को घर बनाने के लिए बिल्डिंग एडवांस (House Building Advance-HBA) यानी होम लोन के लिए लोन यानी एडवांस की ब्याज दर को 7.9 फीसदी से घटाकर 7.1 फीसदी कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने इसके लिए ऑफिस मेमोरेंडम (Office Memorandum) भी जारी कर दिया है।
केंद्रीय कर्मचारियों को अपना घर खरीदने में राहत मिलेगी। सरकार ने 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक के लिए कर्मचारियों को घर बनाने, घर या फ्लैट खरीदने के लिए लिये गए एडवांस के ब्याज में कटौती कर दी है। अब उन्हें 0.8 फीसदी कम ब्याज देना होगा। सरकार ने 80 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर दी है।
अब इस दर से मिलेगा एडवांस
आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने ऑफिस मेमोरेंडम जारी कर होम लोन एडवांस की ब्याज दरों में कटौती की जानकारी साझा की है। कर्मचारियों को अब 31 मार्च 2023 तक 7.1 फीसदी सालाना ब्याज दर से एडवांस मिल सकता है। पहले यही दर 7.9 फीसदी सालाना थी।
घर बनाने के लिए इतना ले सकते हैं एडवांस
सरकार कर्मचारी घर बनाने के लिए सरकार से होम लोन एडवांस ले सकते हैं। यह लोन दो तरीके से मिल सकता है। 24 महीने का बेसिक वेतन या 25 लाख रुपये तक एडवांस ले सकते हैं। इसके अलावा मकान की कीमत या फिर लोन चुकाने की कैपेसिटी के आधार पर भी एडवांस ले सकते हैं।