7th Pay Commission: जुलाई में सरकार बढ़ाएगी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जुलाई का महीना खुशियों से भरा रहने वाला है। इस महीने आने वाले AICPI इंडेक्स के नंबर से साफ हो जाएगा कि केंद्रीय कर्मचारियों को कितना महंगाई भत्ता मिलेगा। मोदी सरकार एक बार फिर कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने जा रही

अपडेटेड Jul 12, 2023 पर 8:04 PM
7th Pay Commission: अगर सरकार 4 फीसदी बढ़ोतरी करती है तो कर्मचारियों को मिलने वाला डीए 46 फीसदी हो जाएगा।

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जुलाई का महीना खुशियों से भरा रहने वाला है। इस महीने आने वाले AICPI इंडेक्स के नंबर से साफ हो जाएगा कि केंद्रीय कर्मचारियों को कितना महंगाई भत्ता मिलेगा। मोदी सरकार एक बार फिर कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने जा रही है। सरकार जुलाई महीने में एक बार फिर DA बढ़ा सकती है।

जुलाई महीने में बढ़ेगा डीए

जुलाई महीने के लिए AICPI इंडेक्स का नंबर महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) की कैलकुलेशन करने के लिए आखिरी डेटा होगा। इसके आधार पर पता चलेगा कि इस बार कर्मचारियों का DA 4 फीसदी बढ़ेगा या इससे भी ज्यादा बढ़ सकता है। यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत होगी।


सितंबर या अक्टूबर में हो सकता है ऐलान

आपको बता दें कि मार्च 2023 में सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, जो जनवरी 2023 से लागू हुआ। इसका अगला रिवीजन जुलाई 2023 में होना है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी आधिकारिक घोषणा सितम्बर या अक्टूबर महीने में दिवाली से पहले हो सकती है।

4 फीसदी डीए बढ़ने की उम्मीद बढ़ोतरी की उम्मीद

इस बार भी ऐसी उम्मीद है कि सरकार डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। मई 2023 तक AICPI इंडेक्स का आंकड़ा 45.58 फीसदी तक पहुंच गया है। फिलहाल सूचकांक 134.7 है। जून महीने के आंकड़े आने बाकी हैं। सरकार ने जनवरी से जुलाई की छमाही में डीए और डीआर में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद कर्मचारियों को मिलने वाला डीए बढ़कर 42 फीसदी हो गया था। इस बार भी अगर सरकार 4 फीसदी बढ़ोतरी करती है तो कर्मचारियों को मिलने वाला डीए 46 फीसदी हो जाएगा।

How to Evaluate IPO: कौन-सा आईपीओ निवेश लायक है? 11 प्वाइंट्स पर लें फैसला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।