7th pay commission: गुजरात सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। केंद्र सरकार ने हाल में 4 फीसदी डीए बढ़ाया था लेकिन गुजरात सरकार ने सीधे 8 फीसदी डीए बढ़ा दिया है। गुजरात के मुख्यमंत्री ने सातवें वेतन आयोग के तहत राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए ये बड़ा ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए और डीआर में 8 फीसदी का इजाफा कर दिया है। सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि इससे राज्य सरकार के करीब 9.50 लाख कर्मचारी और पेंशनर्स को फायदा
