7th Pay Commission: सरकारी कर्मचार‍ियों की बल्ले-बल्ले, DA बढ़ने के साथ आई ये बड़ी खबर, महिलाओं को दिया खास तोहफा

7th Pay Commission: हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के लाखों कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। राज्य सरकार के लाखों कर्मचारियों को खुश करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने उनके लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 3% बढ़ोतरी की घोषणा की। यह घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 76वें हिमाचल दिवस के अवसर पर की

अपडेटेड Apr 18, 2023 पर 4:52 PM
राज्य सरकार के इस फैसले से करीब 2.15 लाख कर्मचारियों और 1.90 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

7th Pay Commission DA Hike: हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के लाखों कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। राज्य सरकार के लाखों कर्मचारियों को खुश करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने उनके लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 3% बढ़ोतरी की घोषणा की। यह घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 76वें हिमाचल दिवस के अवसर पर की। पेंशनरों और राज्य सरकार के कर्मचारियों को अब 34 प्रतिशत डीए मिलेगा। पहले इन कर्मचारियों को 31 प्रतिशत डीए मिलता था। राज्य सकार के इस फैसले से करीब 2.15 लाख कर्मचारियों और 1.90 लाख पेंशनरों को फायदा होगा।

2.15 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

राज्य सरकार के इस फैसले से करीब 2.15 लाख र्मचारियों और 1.90 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। राज्य सरकार ने एक बयान में कहा, इससे राज्य के खजाने पर लगभग 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।


केंद्र ने DA में 4% की बढ़ोतरी की

अभी हाल में केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2023 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के डीए को 4% से बढ़ाकर 42% किया था जिसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की है। राज्य सरकार ने लंबे समय से महंगाई और फूड प्रोडक्ट की बढ़ती कीमतों के बीच डीए बढ़ाकर कर्मचारियों को थोड़ी राहत दी है।

सरकार ने महिलाओं को दिया खास तोहफा

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डीए बढ़ोतरी के अलावा राज्य सरकार ने सेकेंड फेज में जून 2023 से 18 साल से अधिक उम्र की स्पीति की सभी 9,000 महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक भत्ता देने का भी ऐलान किया है। ये कांग्रेस के घोषणापत्र में वादा किया गया था।

हर घर लक्ष्मी, नारी सम्मान निधि

'हर घर लक्ष्मी, नारी सम्मान निधि' नामक पहल के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा सुक्खू ने 50 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और काजा में एक कॉलेज का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण में 34 करोड़ रुपये की लागत से पिन घाटी में अतरगु से मड तक सड़क का भी निर्माण किया जाएगा।

Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में हासिल करना चाहते हैं 13-21% तक रिटर्न तो इन स्टॉक पर लगाएं दांव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।