7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को लंबे समय से महंगाई भत्ते (Dearness allowance) का इंतजार है। पहले ये माना जा रहा था कि बढ़े हुए DA का पैसा जुलाई की सैलेरी में आएगा लेकिन अब ये साफ हो गया है कि अब सितंबर के आखिर में सैलरी के साथ पिछली तीन किस्त भी आएगी। करीब 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 60 लाख केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को दोबारा महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) का इंतजार है। आइए जानते हैं सितंबर के वेतन में कितना पैसा आपकी सैलरी में बढ़कर आएगा।
आपकी सैलरी कितनी बढ़ेगी यह जानने के लिए रपको अपनी बेसिक सैलरी चेक करनी चाहिए। साथ ही इसके बाद अपने मौजूदा DA की जांच करें। फिलहाल यह 17 फीसदी है जो DA बहाली के बाद 28% तक जाएगा। इसलिए मासिक DA 11% बढ़ जाएगा। इसलिए, केंद्र सरकार के कर्मचारी का DA 1 जुलाई 2021 से उनके मूल वेतन के 11% तक बढ़ जाएगा। DR के कैककुलेशन में भी यही फॉर्म्यूला लागू होगा।
नेशनल काउंसिल ऑफ JCM के शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि क्लास 1 के अधिकारियों का DA एरियर 11,880 रुपये से लकेर 37,554 रुपये के बीच होगा। उन्होंने कहा कि यदि लेवल-13 यानी 7वें CPC मूल वेतनमान 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये या लेवल-14 के वेतनमान के लिए गणना की जाती है तो केंद्र सरकार के एक कर्मचारी का DA बकाया 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये के बीच होगा।