जुलाई में महंगाई भत्ता (DA) बढ़ने का इंतजार कर रहे केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों को जल्दी ही खुशखबरी मिल सकती है। खबरों के मुताबिक DA को लेकर नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (JCM) और अधिकारियों की मीटिंग तीसरे सप्ताह में हो सकती है। ऐसे में केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों को जल्दडीए मिलने की उम्मीदें बढ़ गईं हैं। इससे पहले यह बैठक मई में होनी थी लेकिन देश में कोरोना (Covid-19 pandemic) के बढ़ते मामलों के कारण इसे टाल दिया गया।
