7th Pay Commission Latest Updates: मोदी सरकार सरकारी कर्मचारियों को जनवरी महीने में एक बार फिर खुशखबरी दे सकती है। सरकार ने इस महीने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली बोनस के साथ महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) और टीए में बढ़ोतरी की थी। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता यानी DA में बढ़ोतरी के बाद अब एक और भत्ते पर बढ़ोतरी की बातचीत चल रही है और इसका फायदा कर्मचारियों को जनवरी से मिल सकता है।
