7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हाल ही में केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) के साथ-साथ महंगाई राहत (DR) में इजाफा किया है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में असर पड़ रहा है। इसके साथ ही पेंशनर्स को भी कुछ फायदा मिल रहा है।
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हाल ही में केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) के साथ-साथ महंगाई राहत (DR) में इजाफा किया है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में असर पड़ रहा है। इसके साथ ही पेंशनर्स को भी कुछ फायदा मिल रहा है।
हाल ही में जो कर्मचारी HBA यानी हाउस बिल्डिंग एडवांस का फायदा उठाना चाहते हैं उनके लिए इस योजना का लाभ 31 मार्च 2022 तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही सरकार ने 7.9 फीसदी की दर से लोन मुहैया करा रही है। इस योजना के तहत केंद्रीय कर्मचारी अपना घर बना सकते हैं।
HBA पर राहत मिलने के साथ ही कर्मचारियों और पेंशनर्स को DA और DR बड़ी राहत दी गई है। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के चलते पिछले कुछ महीनों से DA और DR को फ्रीज कर दिया था। लेकिन अब उसे नई दर के साथ बहाल कर दिया गया है।
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुतबिक कुछ संकेत मिल रहे हैं कि सरकार जून के लिए महंगाई भत्ते को मंजूरी दे सकती है। कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार जल्द ही DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 31 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।
इतना ही पेंशनर्स के लिए अहम फैसला लिया गया है। यह फैसला लाइफ सार्टिफिकेट के बारे में किया गया है। सरकार ने कर्मचारी की मौत की स्थिति में पेंशन (50 फीसदी हिस्सा) कर्मचारी के नहीं रहने के बाद उसके परिवार या आश्रित को फायदा होगा। बता दें कि कर्मचारी पर आश्रित लोगों के लिए पेंशन के लिए 7 साल की सर्विस की सीमा को खत्म कर दिया गया है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।