7th pay Commission: अब केंद्र सरकार के इन कर्मचारियों को मिलेगा 25 फीसदी DA, मोदी सरकार ने दिया तोहफा

केंद्र सरकार ने Central Autonomous Bodies के कर्मचारियों को त्योहारों से पहले बड़ा तोहफा दिया

अपडेटेड Aug 21, 2021 पर 7:59 AM

7th pay Commission: केंद्र सरकार ने केंद्रीय स्वायत्त निकायों (Central Autonomous Bodies) के कर्मचारियों को त्योहारों से पहले बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) यानी DA में 25 फीसदी का इजाफा किया है। केंद्रीय स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों को पांचवें वेतन आयोग और छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सैलरी मिल रही है।

ये हैं Central Autonomous Bodies

Central Autonomous Bodies के तहत ब्यूरो ऑफ इंडिया स्टैंडर्ड, सेंट्रल बोर्ड ऑफ इरिगेशन एंड पावर, सेंट्रल काउंसिल ऑफ होम्योपैथी, दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी, डेंटल काउंसिल ऑफ इडिया, यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन जैसे करीब 60 निकाय शामिल हैं।

इतना बढ़ेगा वेतन

सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक DA की मौजूदा दर बेसिक सैलरी के 164 फीसदी से बढ़ा कर 189 फीसदी कर दी गई है। नोटिफिकेशन में कहा संशोधित डीए की दर में 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 को दिए जाने वाली अतिरिक्त किस्तों को शामिल किया गया है।

 बढ़ सकती है रिटायरमेंट की उम्र और पेंशन की रकम, जानिए क्या है पीएम से जुड़ी समिति का सुझाव


नहीं मिलेगा बकाया DA

सरकार ने यह भी कहा है कि पांचवें और छठे वेतन आयोग के कर्मचारियों के लिए 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के लिए DA क्रमश 312 फीसदी और 164 फीसदी ही रहेगा। यानी 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच का DA बकाया कर्मचारियों को नहीं दिया जाएगा।

1 जुलाई से लागू होगा बढ़ा DA

Central Autonomous Bodies कर्मचारियों के लिए बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई 2021 से लागू माना जाएगा। इस संबंध में फाइनेंस मिनिस्ट्री ने व्यय विभाग (Expenditure Department) ने ऑफिस मेमोरेंडम जारी किया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।