7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को नए साल का शानदार तोहफा मिल सकता है, क्योंकि सरकार 7वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ा सकती है। News18 की रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार 2022 की शुरुआत में DA 3 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
