7th Pay Commission: इन सरकारी विभागों के रिटायर कर्मचारियों का बढ़ा DR, मोदी सरकार पेंशनर्स को जल्द देगी मोटा पैसा

7th Pay Commission: पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने बताया कि केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों, पारिवारिक पेंशनभोगियों का महंगाई राहत 1 जनवरी 2022 से 3% बढ़ाकर 34% कर दिया गया है

अपडेटेड Apr 07, 2022 पर 8:06 PM
सरकारी कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स को भी मोदी सरकार जल्द मोटा पैसा देने वाली है।

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स को भी मोदी सरकार जल्द मोटा पैसा देने वाली है। पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (Department of Pension & Pensioners Welfare) ने बताया कि केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों, पारिवारिक पेंशनभोगियों का महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) 1 जनवरी 2022 से 3% बढ़ाकर 34% कर दिया गया है। पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने ट्वीट के जरिये इसकी जानकारी दी।

ट्विटर पर दी जानकारी

DoPPW के आधिकारिक ट्विटर में लिखा है कि केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों, पारिवारिक पेंशनभोगियों को मिलने वाली महंगाई राहत को बेसिक पेंशन और पारिवारिक पेंशन का 34 फीसदी कर दिया गया है। यह पहले 31 फीसदी थी। ये नई दरें 1 जनवरी 2022 से लागू मानी जाएंगी।


 

 

रिलायंस के ऑयल एंड गैस बिजनेस से 2022 में चमकेगा मुनाफा, रिफाइनिंग मार्जिन बढ़ने से कंपनी को होगा फायदा

 

DR की ये नई दरें इन विभागों के एक्स कर्मचारी यानी पेंशनर्स पर लागू होंगी

केंद्र सरकार सहित नागरिक केंद्र सरकार के पेंशनभोगी/पारिवारिक पेंशनभोगी। पीएसयू/स्वायत्त निकायों के पेंशनभोगी जिनके संबंध में इस विभाग के कार्यालय ज्ञापन संख्या 4/34/2002-पी एंड पीडब्लू (डी) खंड-II दिनांक 23.06.2017 के तहत आदेश जारी किए गए हैं, जिनके संबंध में पूर्ण पेंशन की बहाली के लिए आदेश जारी किया गया है।

सशस्त्र सेना पेंशनभोगियों, नागरिक पेंशनभोगियों को रक्षा सेवा को पेमेंट किया जाएगा।

अखिल भारतीय सेवा पेंशनभोगी

रेलवे पेंशनभोगी/पारिवारिक पेंशनभोगी

पेंशनभोगी जो प्रोविजनल पेंशन ले रहे हैं।

बर्मा/पाकिस्तान से विस्थापित सरकारी पेंशनभोगियों के बर्मा नागरिक पेंशनभोगी/पारिवारिक पेंशनभोगी और पेंशनभोगी/परिवार, जिनके संबंध में इस विभाग के दिनांक 01.09.2017 के कार्यालय ज्ञापन संख्या 23/3/2008-पी एंड पीडब्लू (बी) के तहत आदेश जारी किए गए हैं। पेंशनभोगी पोर्टल की वेबसाइट के अनुसार डीआर को आम तौर पर मार्च और सितंबर के महीनों के दौरान साल में दो बार बढ़ाया जाता है।

पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक ने इंट्रेस्ट रेट 2.5% बढ़ाया, क्या लड़खड़ाने लगी है पाक इकोनॉमी?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।