7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स को भी मोदी सरकार जल्द मोटा पैसा देने वाली है। पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (Department of Pension & Pensioners Welfare) ने बताया कि केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों, पारिवारिक पेंशनभोगियों का महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) 1 जनवरी 2022 से 3% बढ़ाकर 34% कर दिया गया है। पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने ट्वीट के जरिये इसकी जानकारी दी।
