7th Pay Commission: केंद्र सरकार के पोस्टल कर्मचारियों (Department of posts) को बड़ा नुकसान हुआ है। उन्हें इस बार दिवाली पर आधा ही दिवाली बोनस मिलने वाला है। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने पोस्टल कर्मचारियों 120 दिन का बोनस देने से मना कर दिया है। मंत्रालय ने कहा कि इस बार डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट के योग्य कर्मचारियों को ही सिर्फ 60 दिन का दिवाली बोनस दिया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार में अंडर सेक्रेटरी अशोक कुमार के मुताबिक डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट ने यह प्रस्ताव भेजा था कि नॉन गजटेड कर्मचारियों को 120 दिन का Productivity Linked Bonus दिया जाए। लेकिन फाइनेंस मिनिस्ट्री ने उस प्रस्ताव को मानने से मना कर दिया। अब उन्हें 120 दिन की जगह 60 दिन का ही Productivity Linked Bonus दिवाली बोनस दिया जाएगा।
आदेश के मुताबिक डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट (Department of Posts) ने अपने रीजनल दफ्तरों में सूचना भिजवाई है कि 60 दिन के बोनस के तौर पर Gramin Dak Sevak, Casual Laborers, Group B के नॉन गजटेड अफसरों, MTS और ग्रुप सी के कर्मचारियों को 7000 रुपय दिवाली बोनस के तौर पर मिलेंगे। इसके ऊपर कोई भी पैसा दिवाली बोनस के तौर पर नहीं मिलेगा।
Productivity Linked Bonus निकालने के लिए Basic Pay, SB Allowance, Deputation (Duty) Allowance, Dearness Allowance और Training Allowance को शामिल किया जाता है। इसके बाद सालाना आधार पर Bonus की रकम निकाली जाती है।
इससे पहले केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने की घोषणा की है। केंद्रीय कैबिनेट ने रेलवे के सभी नॉन-गजटेट कर्मचारियों को दिवाली बोनस मिलेगा। रेलवे कर्मचारियों के बाद केंद्रीय कर्मचारी भी दिवाली बोनस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दिवाली बोनस इस महीने के अंत यानी अक्टूबर के वेतन में आ सकता है।
रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का वेतन बोनस के तौर पर दिया जाएगा। सरकार के इस कदम से रेलवे के 11 लाख से ज्यादा नॉन-गजटेट कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।