7th Pay Commission: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, 31 % हो सकता है DA

केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का DA फिर से करीब 3 फीसदी बढ़ा सकती है, जो कि बढ़कर 31 फीसदी हो जाएगा

अपडेटेड Sep 02, 2021 पर 4:34 PM

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार फिर से गुड न्यूज दे सकती है। फेस्टिव सीजन के दौर में केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (Dearness allowance – DA) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों का कुल DA 31 फीसदी पहुंच सकता है।

दरअसल कोरोना काल के इस दौर में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता रोक दिया थ। यानी केंद्रीय कर्मचारियों को जो DA दिया जा रहा था वो 17 फीसदी की दर से दिया जा रहा था। करीब डेढ़ साल तक कर्मचारियों का डीए रुका रहा।

जुलाई से महंगाई भत्ता (DA Hike) को बढ़ाकर 28 फीसदी किया जा चुका है। इसमें 11 फीसदी की पिछली तीन किस्त जोड़ी गई हैं, जिसे मई 2020 में फ्रीज कर दिया गया था। जुलाई की सैलरी में इसका पेमेंट किया जा चुका है।

PF Account में कल तक आएगा ब्‍याज का पैसा! जानें EPFO ने इस बारे में क्या कहा

लेबर मिनिस्‍ट्री की तरफ से जारी जून 2021 के AICPI के आंकड़ों के मुताबिक, इंडेक्‍स में 1.1 अंक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह 121.7 पर पहुंच गया है। इससे महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी इसका फायदा 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को मिलेगा। केंद्र सरकार दिवाली तक यह बढ़ा सकती है। हालंकि अभी तक इसका कोई सरकारी नोटिफिकेशन नहीं आया है।

पिछले साल के मुकाबले कुल महंगाई भत्ता 11 फीसदी बढ़ चुका है। सरकार ने जुलाई 2021 से इसे 28 फीसदी कर दिया है। अब जून 2021 में अगर यह 3 फीसदी बढ़ता है तो इसके बाद महंगाई भत्ता (17+4+3+4+3) के साथ 31 फीसदी पर पहुंच जाएगा। यानी अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है तो उसे 15,500 रुपये DA मिलेगा।


वहीं केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकारों ने भी डीए बढ़ाने का फैसला किया है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, हरियाणा, कर्नाटक, राजस्थान और असम शामिल हैं।

फिट रहने वाले कर्मचारियों को ये कंपनी दे रही है एक महीने की बोनस सैलरी और 10 लाख रुपये का लकी ड्रॉ

जानिए क्या है DA

महंगाई भत्ता कर्मचारी के बेसिक सैलरी का एक निश्चित हिस्सा होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। पेंशनर्स को महंगाई राहत (DR) के तौर पर यह लाभ मिलता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।