Get App

7th Pay Commission: नए साल में बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी? फिटमेंट फैक्टर रिवाइज होने से 26000 रुपये हो जाएगी न्यूनतम बेसिक सैलरी

7th Pay Commission: नया साल आने में कुछ ही दिन बचे हैं। नए साल 2023 में सरकारी कर्मचारियों को कई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी से जुड़े तीन मुद्दों डीए और डीआर हाइक, फिटमेंट फैक्टर रिवीजन और 18 महीने के DA एरियर पर फैसला कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों के वेतन में बंपर इजाफा होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2022 पर 6:15 PM
7th Pay Commission: नए साल में बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी? फिटमेंट फैक्टर रिवाइज होने से 26000 रुपये हो जाएगी न्यूनतम बेसिक सैलरी
7th Pay Commisssion: सरकारी कर्मचारी लगातार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

7th Pay Commission: नया साल आने में कुछ ही दिन बचे हैं। नए साल 2023 में सरकारी कर्मचारियों को कई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी से जुड़े तीन मुद्दों डीए और डीआर हाइक, फिटमेंट फैक्टर रिवीजन और 18 महीने के DA एरियर पर फैसला कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों के वेतन में बंपर इजाफा होगा। यहां आपको बता रहे हैं कि केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर रिवीजन (Fitment Factor Revision) क्या है? सरकारी कर्मचारियों की फिटमेंट फैक्टर को लेकर क्या मांग है और इसके रिवीजन से कर्माचरियो के वेतन में कितनी बढ़ोतरी होगी।

फिटमेंट फैक्टर में हो रिवीजन

सरकारी कर्मचारी लगातार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। केंद्र सरकार के कर्मचारी लंबे समय से न्यूनतम बेसिक वेतन को 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये करने और फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना करने की डिमांड कर रहे हैं। अगर सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की घोषणा करती है तो उनकी सैलरी में अच्छा इजाफा होगा। सबसे पहले कर्चमारियों के वेतन में सीधे 8,000 रुपये बढ़ जाएंगे। बेसिक वेतन बढ़ने के साथ इससे जुड़े भत्ते जैसे महंगाई भत्ता (Dearness Allwance - DA), हाउस रेंट अलॉउंस आदि बढ़ जाएंगे।

इतनी बढ़ सकती है सैलरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें