Get App

7th Pay Commission: अब इस राज्य सरकार ने बढ़ाया DA और DR, कर्मचारियों को मिलेगा डीए एरियर

7th Pay Commission: तेलंगाना सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 2.73 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। राज्य सरकार के इस फैसले से तेलंगाना के 7.2 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा। तेलंगाना सरकार के मुताबिक महंगाई भत्ते के बकाया का पेमेंट उन कर्मचारियों को किया जाएगा जो 31 मई 2023 को रिटायर होने वाले हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2023 पर 6:55 PM
7th Pay Commission: अब इस राज्य सरकार ने बढ़ाया DA और DR, कर्मचारियों को मिलेगा डीए एरियर
7th Pay Commission: तेलंगाना सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 2.73 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।

7th Pay Commission: तेलंगाना सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 2.73 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। राज्य सरकार के इस फैसले से तेलंगाना के 7.2 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा। राज्य सरकार ने अपने मौजूदा डीए (Dearness Allowance - DA) और डीआर (Dearness Relief - DR) को 17.29 प्रतिशत से रिवाइज करके 20.02 प्रतिशत कर दिया है। ये नई दरें 1 जुलाई 2021 से लागू माना जाएगा। कर्मचारियों को 1 जुलाई 2021 से 31 दिसंबर 2022 तक के महंगाई भत्ते को सामान्य भविष्य निधि (GPF) खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

कर्मचारियों को होगा फायदा

तेलंगाना सरकार के मुताबिक महंगाई भत्ते के बकाया का पेमेंट उन कर्मचारियों को किया जाएगा जो 31 मई 2023 को रिटायर होने वाले हैं। इसके अलावा उन्हें अपनी सर्विस के अंतिम चार महीनों के दौरान सामान्य भविष्य निधि में योगदान करने की छूट है। इस बीच पेंशनरों के लिए उनके एरियर का पेमेंट उनकी जनवरी 2023 की पेंशन के साथ किया जाएगा।

8 किश्तों में मिलेगा एरियर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें