7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगा 90,000 रुपये का इजाफा, बजट में होगा ऐलान!

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द अच्छी खबर मिल सकती है। सरकारी कर्मचारियों के वेतन में अधिकतम 90,000 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। 7th Pay Commission के मुताबिक सरकार को साल में 2 बार डीए बढ़ाना होता है। अगर पिछले सालों का रिकॉर्ड देखें, तो सरकार मार्च और जुलाई में डीए बढ़ाती है

अपडेटेड Jan 23, 2023 पर 4:20 PM
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द अच्छी खबर मिल सकती है।

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द अच्छी खबर मिल सकती है। सरकारी कर्मचारियों के वेतन में अधिकतम 90,000 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। 7th Pay Commission के मुताबिक सरकार को साल में 2 बार डीए बढ़ाना होता है। अगर पिछले सालों का रिकॉर्ड देखें, तो सरकार मार्च और जुलाई में डीए बढ़ाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूनियन बजट (Union Budget 2023) के बाद करीब 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

DA में होगी 3 फीसदी की होगी बढ़ोतरी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार जल्द केंद्रीय कर्मचारियों को मार्च में मिलने वाले महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में बढ़ोतरी कर सकता है। इस बार उम्मीद है कि सरकार महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है। ये बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से लागू मानी जाएगी।


अभी 38 फीसदी DA मिल रहा है

अभी सरकारी कर्मचारियों क 38 फीसदी की दर से डीए मिलता है। अगर सरकार 3 फीसदी डीए बढ़ाती है तो कर्मचारियों का डीए बढ़कर 41 फीसदी हो जाएगा। यानी, आपको अपने बेसिक सैलरी का 41 फीसदी डीए मिलेगा। ये नई दरें जनवरी 2023 से लागू मानी जाएगी।

कैसे और कितनी बढ़ेगी सैलरी

महंगाई से जुड़े AICPI आंकड़ों के आधार पर ही डीए मे बढ़ोतरी तय की जाती है। अब डीए में 3 फीसदी का इजाफा होना लगभग तय है। इस आधार पर अगर देखा जाए तो कैबिनेट सचिव स्तर पर काम कर रहे केंद्रीय अधिकारी जिनका वेतन 2.50 लाख रुपये है, उनके वेतन में 7,500 रुपये की बढ़ोतरी होगी। ये बढ़ोतरी एक महीने की होगी और अगल एक साल में देखें तो ये बढ़ोतरी 90,000 रुपये सालाना होगी। वहीं, 30,000 रुपये महीना कमाने वाले कर्मचारियों के वेतन में 900 रुपये का इजाफा होगा। सालाना ये बढ़ोतरी 10,800 रुपये होगी। सरकार साल मे 2 बार महंगाई भत्ता बढ़ाती है।

NSE CO-LOCATION CASE: NSE पर लगा 100 करोड़ रुपये का जुर्माना, SEBI को जांच का आदेश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।