7th Pay Commission: कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी होगी 26000 रुपये! फिटमेंट फैक्टर पर आज आ सकता है बड़ा फैसला

फिटमेंट फैक्टर पर आज बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में चर्चा हो सकती है

अपडेटेड May 25, 2022 पर 11:05 AM
आज कैबिनेट मीटिंग में मोदी सरकार फिटमेंट फैक्टर को हरी झंडी दे सकती है।

7th Pay Commission latest update: केंद्र सरकार के कर्मचारी लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उन्हें आज कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिटमेंट फैक्टर पर आज बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में चर्चा हो सकती है। अगर मोदी सरकार इसे हरी झंडी देती है तो 18,000 रुपये बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 26,000 रुपये हो जाएगी।

कैबिनेट बैठक में बढ़ाएगी फिटमेंट फैक्टर

वर्तमान में कर्मचारियों को 2.57 प्रतिशत के आधार पर फिटमेंट फैक्टर के तहत वेतन मिल रहा है, जिसे बढ़ाकर 3.68 प्रतिशत किया जाना है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में 8,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी। इसका मतलब है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा।


कर्मचारियों की इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

अगर फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 प्रतिशत कर दिया जाता है, तो कर्मचारियों का मूल वेतन 26,000 रुपये हो जाएगा। अभी अगर आपका न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये है, तो भत्तों को छोड़कर, आपको 2.57 प्रतिशत फिटमेंट फैक्टर के अनुसार 46,260 रुपये (18,000 X 2.57 = 46,260) मिलेंगे। अब अगर फिटमेंट फैक्टर 3.68 फीसदी है तो आपकी सैलरी 95,680 रुपये (26000X3.68 = 95,680) होगी।

अब तक इतनी रही है बेसिक सैलरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जून 2017 में 34 संशोधनों के साथ सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दी थी। एंट्री लेवल बेसिक पे 7,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 18,000 रुपये किया गया, जबकि उच्चतम स्तर यानी सचिव को 90,000 रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये किया गया।

केंद्र सरकार ने ड्यूटी फ्री 20 लाख MT सोयाबीन और सनफ्लावर ऑयल के आयात को मंजूरी दी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।