7th Pay Commission: यूपी सरकार ने बढ़ाया सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, अब इतना बढ़कर आएगा DA

DA Hike UP: सरकारी कर्मचारियों के लिए जबरदस्त खुशखबरी का मौका है। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्तें (Dearness Allowance) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है

अपडेटेड Aug 31, 2022 पर 3:19 PM
यूपी सरकार ने बढ़ाया कर्मचारियों का महंगाई भत्ता।

DA Hike UP: सरकारी कर्मचारियों के लिए जबरदस्त खुशखबरी का मौका है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्तें (Dearness Allowance) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। यूपी सरकार के कर्मचारी लंबे समय से डीए बढ़ने का इंतजार कर रहे थे। राज्स सरकार न ट्विट कर इस बात की जानकारी दी है। अब कर्मचारियों की सैलरी में डीए बढ़कर आएगा।

सरकार ने दी जानकारी

उत्तरप्रदेश सरकार की योगी सरकार राज्य कर्मचारियों का डीए 3 फीसदी से बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री ऑफिस ने ट्विट कर इस बात की जानकारी दी कि कर्मचारियों का डीए 3 फीसदी बढ़ा दिया है। अब ये 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो गया है। अब सरकारी कर्मचारियों को सैलरी बढ़कर मिलेगी।


छत्तीसगढ़ सरकार ने भी बढ़ाया डीए

छत्तीसगढ़ सरकार ने महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी की है। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 6% बढ़ा दिया है। सरकार के फैसले से छत्तीसगढ़ के 3.8 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के डीए में 6% की बढ़ोतरी से डीए बढ़कर 28% हो गया है।

गुजरात सरकार ने बढ़ाया डीए

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग के तहत डीए में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। गुजरात में यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2022 से लागू मानी जाएगी। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से राज्य सरकार, पंचायत सेवा और पेंशनभोगियों के करीब 9.38 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। इस बढ़ोतरी कै साथ राज्य सरकार का वित्तीय बोझ सालाना लगभग 1,400 करोड़ रुपये बढ़ जाएगा।

Q1 GDP: एक्सपर्ट्स ने जीडीपी ग्रोथ 15 फीसदी रहने की उम्मीद जताई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।