8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 8वें वेतन आयोग के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) पास कर दिया है। आठवें वेतन आयोग की टीम में चेयरपर्सन, वन पार्ट टाइम मेंबर और मेंबर सेक्रेटरी होंगे। कमीशन को गठन की तारीख से 18 महीने के अंदर अपनी सिफारिशें जमा करनी होगी।
