8th Pay Commission Latest News: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग से जुड़ी बड़ी खबर है। आयोग का दो दिवसीय चेन्नई दौरा आज, 7 सितंबर से शुरू हो गया है। 7 और 8 सितंबर के इस दौरे के दौरान आयोग कर्मचारी यूनियनों और प्रमुख हितधारकों से मुलाकात कर उनकी मांगों, चिंताओं और सुझावों पर सीधी चर्चा करेगा।
चेन्नई से पहले आयोग दिल्ली, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों का दौरा कर चुका है। आइए आपको बताते हैं कि इस दौरे का क्या मतलब है, बैठक में किन मुद्दों पर बात होगी और 8वें वेतन आयोग को लेकर अब तक के 5 सबसे बड़े अपडेट्स क्या हैं।
चेन्नई बैठक में किन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा?
इस दो दिवसीय बैठक में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन और भत्तों में संशोधन को लेकर मुख्य रूप से इन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा:
8वें वेतन आयोग की वेबसाइट के 5 सबसे नए अपडेट्स
वेतन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाले महीनों के बैठकों और दौरों का पूरा शेड्यूल जारी किया है:
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए इसका क्या अर्थ है?
केंद्र सरकार ने 3 नवंबर 2025 को 8वें वेतन आयोग का गठन किया था और इसे अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया था। 18 महीने की समयसीमा में से आयोग अब तक 10 महीने का काम पूरा कर चुका है और लगातार अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रिपोर्ट तैयार करने में जुटा है।
फिटमेंट फैक्टर पर अभी क्या है स्थिति?
सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्टों में 2.15, 2.28 या 2.57 जैसे फिटमेंट फैक्टर को लेकर तरह-तरह के गणित और अनुमान लगाए जा रहे हैं। लेकिन कर्मचारियों को यह समझना जरूरी है कि अभी तक किसी भी फिटमेंट फैक्टर या सैलरी में बढ़ोतरी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐतिहासिक संदर्भ:
6ठां वेतन आयोग: फिटमेंट फैक्टर 1.86 था।
7वां वेतन आयोग: फिटमेंट फैक्टर 2.57 तय किया गया था।
अब देखना होगा कि 8वां वेतन आयोग किस फिटमेंट फैक्टर की सिफारिश करता है। अंतिम मुहर सरकार की सिफारिशें स्वीकार करने के बाद ही लगेगी।
चेन्नई दौरे के बाद आयोग का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है:
16 से 18 सितंबर 2026: चंडीगढ़
7 और 8 अक्टूबर 2026: बेंगलुरु