Get App

8th Pay Commission: डीए, पे-स्केल, सैलरी, पेंशन और इंक्रीमेंट... 8वें वेतन आयोग से क्या-क्या उम्मीदें? जानिए पूरा लेखा-जोखा

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। इस महीने मुंबई में होने वाली अहम बैठकों में पे-मैट्रिक्स, डीए और पेंशन के नए नियमों पर मुहर लगने वाली है। लेकिन क्या 2027 में होने वाली सैलरी बढ़ोतरी का पूरा फायदा मिलने में 2030 तक का इंतजार करना पड़ेगा? जानिए आपके वेतन, भत्तों और ग्रैच्युटी में होने वाले सभी संभावित बदलावों का पूरा गणित

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 13, 2026 पर 9:57 AM
8th Pay Commission: डीए, पे-स्केल, सैलरी, पेंशन और इंक्रीमेंट... 8वें वेतन आयोग से क्या-क्या उम्मीदें? जानिए पूरा लेखा-जोखा
इस महीने के अंत में मुंबई में एक अहम बैठक होने जा रही है

8th Pay Commission: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की परामर्श प्रक्रिया इस समय जोर-शोर से चल रही है। इस महीने के अंत में मुंबई में एक अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें कर्मचारी यूनियनों, प्रतिनिधियों, पेंशनर्स एसोसिएशनों और महासंघों के साथ आधिकारिक सिफारिशों को अंतिम रूप देने से पहले विस्तार से चर्चा की जाएगी।

इस आयोग की सिफारिशों का सीधा फायदा 1 करोड़ से अधिक लोगों को मिलेगा। इसमें लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और रक्षा व रेलवे मंत्रालयों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित करीब 65 लाख पेंशनभोगी शामिल हैं।

8th पे कमीशन के टर्म्स ऑफ रेफरेंस को समझें

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत 8वें वेतन आयोग का 'टर्म्स ऑफ रेफरेंस' (ToR) यह तय करता है कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अंतिम सिफारिशों से क्या उम्मीद रखनी चाहिए:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें