8th Pay Commission: कर्मचारियों की सैलरी में होगा 34% का इजाफा, जानिये कितना बढ़ेगा वेतन

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से जुड़ा एक बड़ा अपडेट आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखने पर विचार कर रहा है, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी में बड़ा इजाफा हो सकता है

अपडेटेड Apr 02, 2026 पर 7:11 PM
Story continues below Advertisement
8th Pay Commission: आयोग फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखने पर विचार कर रहा है।

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से जुड़ा एक बड़ा अपडेट आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखने पर विचार कर रहा है, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी में बड़ा इजाफा हो सकता है। अगर यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो करीब 49 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा।

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर?

फिटमेंट फैक्टर एक ऐसा मल्टीप्लायर होता है, जिससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय की जाती है। इसे बढ़ाने से बेसिक पे बढ़ जाएगी। बेसिक पे बढ़ने से DA, HRA जैसे भत्ते भी बढ़ जाएंगे।


कितनी बढ़ सकती है सैलरी?

अगर किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है और फिटमेंट फैक्टर 2.57 लागू होता है, तो नई सैलरी करीब 46,260 रुपये हो सकती है। यानी कुल मिलाकर सैलरी में करीब 30-34% तक की बढ़ोतरी संभव है। जैसे हर वेतन आयोग में होता है, इस बार भी सैलरी के साथ पेंशन में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है। इससे रिटायर्ड कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी।

कब लागू होगा नया वेतन आयोग?

8वां वेतन आयोग नवंबर 2025 में गठित हुआ था और इसे अपनी रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। उम्मीद है कि इसकी सिफारिशें जून 2027 तक आ सकती हैं। हालांकि, लागू होने की तारीख 1 जनवरी 2026 से मानी जा रही है, जिससे कर्मचारियों को एरियर भी मिल सकता है।

क्या आपका है PPF अकाउंट? 5 अप्रैल से पहले कर दें निवेश, वरना हर साल होगा रिटर्न का नुकसान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।