8th Pay Commission में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखने पर चपरासी, टीचर और ऑफिसर की कितनी बढ़ेगी सैलरी? यहां देखिए पूरा कैलकुलेशन
8th Pay Commission Fitment Factor: 8वें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी संशोधन को लेकर चर्चा तेज है। अगर सरकार 7वें वेतन आयोग की तरह 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू करती है, तो चपरासी (Level-1) की न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़कर ₹46,260 हो जाएगी। जानिए टीचर्स और क्लास-1 अधिकारियों (Level-10) की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है
7वें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया था
8th Pay Commission Salary Calculation: आठवें वेतन आयोग फिलहाल एक्शन मूड में है। देश के कई राज्यों में एक के बाद एक लगातार बैठकों का दौर जारी है। इस बीच केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में सैलरी बढ़ोतरी को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। सबसे बड़ा सवाल फिटमेंट फैक्टर को लेकर है।
अगर सरकार 7वें वेतन आयोग की तरह 8वें वेतन आयोग में भी 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू करती है, तो चपरासी (ग्रुप-डी/पे मैट्रिक्स लेवल-1), टीचर (पे मैट्रिक्स लेवल-6/7) और क्लास-1 ऑफिसर (लेवल-10) की बेसिक सैलरी कितनी हो जाएगी? आइए आसान भाषा में समझते हैं इसका पूरा कैलकुलेशन।
पहले जानिए फिटमेंट फैक्टर क्या होता है और यह कैसे काम करता है?
फिटमेंट फैक्टर एक मल्टीप्लायर होता है, जिसके जरिए नए वेतन आयोग में पुरानी बेसिक सैलरी को गुणा करके नई बेसिक सैलरी तय की जाती है।