8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर रिसर्च करेंगे कंसल्टेंट, 1.80 लाख रुपये होगी सैलरी

8th Pay Commission: देश के 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए 8वे वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट है। सरकार कर्मचारियों की सैलरी और भत्तों पर रिसर्च करने के लिए कंसल्टेंट रखेगी

अपडेटेड Apr 13, 2026 पर 4:06 PM
Story continues below Advertisement
8th Pay Commission: देश के 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए 8वे वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट है।

8th Pay Commission: देश के 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए 8वे वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट है। सरकार कर्मचारियों की सैलरी और भत्तों पर रिसर्च करने के लिए कंसल्टेंट रखेगी। केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग को लेकर शुरुआती तैयारियां तेज कर दी हैं। हाल ही में सरकार ने एक आधिकारिक मेमोरेंडम जारी कर ऐसे कंसल्टेंट्स के लिए एप्लिकेशन मंगाएं हैं, जो कर्मचारियों की सैलरी, भत्ते और पेंशन से जुड़े डेटा पर रिसर्च करेंगे।

किन चीजों की होगी समीक्षा?

यह कदम इस बात का संकेत है कि आयोग अब अपने काम के शुरुआती प्रोसेस में है। इसमें अलग-अलग मंत्रालयों से जानकारी जुटाना, डेटा का रिसर्ट करना और फाइनेंशियल असर को कैलकुलेट करना है। इस आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों की पूरी सैलरी स्ट्रक्चर की समीक्षा की जाएगी। इसमें बेसिक सैलरी और पे स्ट्रक्चर, अलग-अलग भत्ते यानी अलाउंस, पेंशन सिस्टम और ग्रेच्युटी और बोनस शामिल हैं। कंसल्टेंट्स का काम होगा कि वे मौजूदा सिस्टम पर रिसर्च करें, ट्रेंड्स को समझें और यह अनुमान लगाएं कि अगर सैलरी या भत्तों में बदलाव होता है तो सरकार पर कितना खर्च बढ़ेगा।


कर्मचारियों के लिए क्यों अहम है?

हर वेतन आयोग के साथ आमतौर पर कर्मचारियों को कुछ बड़े फायदे मिलते हैं। जैसे इन-हैंड सैलरी बढ़ जाती है। पेंशन में सुधार होता है। HRA, ट्रैवल अलाउंस जैसे भत्तों में बदलाव होता है। हालांकि, अभी तक सरकार ने किसी सैलरी बढ़ोतरी या लागू होने की तारीख का ऐलान नहीं किया है। फिलहाल यह सिर्फ तैयारी का एक स्टेप है।

कैसे काम करेगा आयोग?

सरकार अलग-अलग स्तर के कंसल्टेंट्स रखेगी। सीनियर कंसल्टेंट, कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल को रखा जाएगा। ये लोग फाइनेंस, HR, कानून और इंडस्ट्रियल रिलेशन जैसे एरिया में काम करेंगे।

क्या करेंगे ये काम

सैलरी स्ट्रक्चर पर रिसर्च।

मंत्रालयों से डेटा जुटाना।

कर्मचारियों और संगठनों से सुझाव लेना।

रिपोर्ट तैयार करने में मदद करना।

इससे संकेत मिलता है कि इस बार आयोग डेटा और रिसर्च के आधार पर फैसले ले सकता है।

 कंसल्टेंट्स को सैलरी कितनी मिलेगी?

इन पदों पर नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होगी और सैलरी तय कर दी गई है। इन्हें सैलरी के साथ कोई एक्स्ट्रा अलाउंस नहीं मिलेगा।

सीनियर कंसल्टेंट: 1.80 लाख रुपये तक

कंसल्टेंट: 1.20 लाख रुपये तक

यंग प्रोफेशनल: 90,000 रुपये तक

अब आगे क्या होगा?

आने वाले समय में आयोग के नियम, सुझाव और सैलरी बढ़ोतरी को लेकर चर्चा तेज हो सकती है। लेकिन फिलहाल यह सिर्फ शुरुआती प्रोसेस है। 8वें वेतन आयोग को लेकर उम्मीदें जरूर बढ़ी हैं, लेकिन अभी कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। आने वाले महीनों में इसकी तस्वीर धीरे-धीरे साफ होगी।

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का है प्लान? ये ज्वैलर्स दे रहे हैं डिस्काउंट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।