Get App

8th Pay Commission: अब IAS बृजेंद्र नवनीत बने एडिशनल सेक्रेटरी, ये करेंगे सैलरी-भत्ते बढ़ाने का काम

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों की सैलरी तय करने वाले 8वें वेतन आयोग में अब एक और अहम नियुक्ति हुई है। IAS अधिकारी बृजेंद्र नवनीत को आयोग में एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर लाया गया है

Edited By: Sheetalअपडेटेड May 05, 2026 पर 5:11 PM
8th Pay Commission: अब IAS बृजेंद्र नवनीत बने एडिशनल सेक्रेटरी, ये करेंगे सैलरी-भत्ते बढ़ाने का काम
8th Pay Commission: IAS अधिकारी बृजेंद्र नवनीत को आयोग में एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर लाया गया है।

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों की सैलरी तय करने वाले 8वें वेतन आयोग में अब एक और अहम नियुक्ति हुई है। IAS अधिकारी बृजेंद्र नवनीत को आयोग में एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर लाया गया है। इस नियुक्ति को आयोग के काम में तेजी आने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

दरअसल, वेतन आयोग इन दिनों अलग-अलग शहरों में बैठकों के जरिए कर्मचारियों और संगठनों से सुझाव ले रहा है। अब तक देहरादून और दिल्ली में बैठकें हो चुकी हैं, जहां कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांगें सामने रखी हैं। ऐसे में नए सीनियर अधिकारी की एंट्री इस बात का संकेत मानी जा रही है कि आयोग अब अपने काम को तेजी से आगे बढ़ा रहा है।

सरकार ने जारी किया आदेश

यह नियुक्ति कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से जारी आदेश के तहत की गई है, जो कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत आता है। आदेश में बताया गया कि बृजेंद्र नवनीत, जो 1999 बैच के IAS अधिकारी हैं और फिलहाल अपने कैडर में कार्यरत थे। उन्हें फाइनेंस मंत्रालय के व्यय विभाग के तहत 8वें वेतन आयोग में एडिशनल सेक्रेटरी बनाया गया है। उनकी नियुक्ति पदभार संभालने की तारीख से चार साल के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें