8th Pay Commission Latest Update: अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं या आपके परिवार में कोई केंद्र सरकार के किसी विभाग में काम करता है तो यह खबर काम की है। जी हां, पहले चर्चा थी कि केंद्र सरकार 7वें वेतन आयोग के बाद कर्मचारियों के लिए कोई आयोग गठित नहीं करेगी, लेकिन अब सरकार के मूड में बदलाव की खबर आ रही है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केंद्र सरकार कर्मचारियों को खुशखबरी देने की योजना बना रही है।
मिनिमम सैलरी में हो सकती है बड़ी बढ़ोतरी
सातवें वेतन आयोग के बाद आठवें वेतन आयोग की चर्चा शुरू हो गई है। इतना ही नहीं 8th Pay Commission की फाइल तैयार होने का भी दावा किया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सरकार अगले साल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान करेगी। इसके साथ ही कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में भी बड़ा इजाफा हो सकता है।
साल 2024 में होने हैं लोकसभा चुनाव
पिछले दिनों चल रही चर्चा के आधार पर उम्मीद की जा रही थी कि 8वां वेतन आयोग नहीं आएगा। लेकिन, अब सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission latest News) के बाद अगला वेतन आयोग लाने की तैयारी चल रही है। इस सब को लेकर सरकार की ओर से कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। दरअसल, 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनावी साल को देखते हुए सरकार कर्मचारियों की किसी भी तरह की नाराजगी नहीं देखना चाहती।
चुनावों से पहले हो सकता है ऐलान
अगले वेतन आयोग को लेकर ऐलान 2024 के आम चुनाव से पहले हो सकता है। नए वेतन आयोग में क्या होगा और क्या नहीं होगा इसकी पूरी जिम्मेदारी नए वेतन आयोग के अध्यक्ष की होगी। उनकी देखरेख में ही कमेटी बनेगी। आठवां वेतन आयोग लागू हुआ तो कर्मचारियों के वेतन में भारी उछाल आएगा। फिटमेंट फैक्टर को लेकर भी कुछ बदलाव हो सकता है। आपको बता दें कि सरकार 10 साल में एक बार वेतन आयोग का गठन करती है।