8th Pay Commission: एनुअल इंक्रीमेंट पर सरकार का बड़ा प्लान, अगर ऐसा हुआ तो जानें कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?

8th Pay Commission: एक्सपर्ट्स के एक विश्लेषणात्मक आकलन के अनुसार, अगर सालाना इंक्रीमेंट को मौजूदा 3% से बढ़ाकर 5% कर दिया जाता है, तो अगले 5 वर्षों में कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बंपर इजाफा हो सकता है। आइए आपको बताते हैं 7वें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स के आधार पर इसका पूरा गणित

अपडेटेड Jul 28, 2026 पर 9:00 AM
जानें अभी कैसे काम करता है सालाना इंक्रीमेंट सिस्टम?

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों की यूनियनों और हितधारकों के साथ बैठकों का दौर जारी है। इस बीच केंद्रीय कर्मचारियों के बीच एक सवाल लगातार चर्चा में है कि क्या सालाना इंक्रीमेंट की दर में भी बढ़ोतरी होगी?

एक्सपर्ट्स के एक विश्लेषणात्मक आकलन के अनुसार, अगर सालाना इंक्रीमेंट को मौजूदा 3% से बढ़ाकर 5% कर दिया जाता है, तो अगले 5 वर्षों में कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बंपर इजाफा हो सकता है। आइए समझते हैं 7वें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स के आधार पर इसका पूरा गणित।

अभी कैसे काम करता है सालाना इंक्रीमेंट सिस्टम?


7वें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को हर साल उनकी बेसिक सैलरी पर 3% का इंक्रीमेंट दिया जाता है। यह इंक्रीमेंट कंपाउंडिंग (चक्रवृद्धि) के आधार पर काम करता है, यानी हर साल बढ़ा हुआ इंक्रीमेंट नई रिवाइज्ड बेसिक सैलरी पर तय होता है। वैसे 8वें वेतन आयोग ने अभी तक इंक्रीमेंट रेट में बदलाव की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

3% बनाम 5% इंक्रीमेंट: 5 साल में कितना होगा अंतर?

कैलकुलेशन के मुताबिक, अगर सालाना इंक्रीमेंट 5% कर दिया जाता है, तो अलग-अलग पे-लेवल के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में इस प्रकार बदलाव आएगा:

3% बनाम 5% इंक्रीमेंट: 5 साल में कितना होगा अंतर?

बेसिक सैलरी बढ़ने से इन भत्तों पर पड़ेगा असर

बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी सिर्फ टेक-होम पे तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इससे सैलरी से जुड़े अन्य भत्ते और रिटायरमेंट बेनिफिट्स भी बढ़ जाते हैं:

  • महंगाई भत्ता (DA): डीए की गणना बेसिक सैलरी के आधार पर होती है, इसलिए बेसिक बढ़ते ही डीए की रकम अपने आप बढ़ जाएगी।
  • मकान किराया भत्ता (HRA): एचआरए भी बेसिक पे पर निर्भर करता है।
  • पेंशन और एनपीएस (NPS): एनपीएस योगदान और ग्रेच्युटी/रिटायरमेंट फंड में भी भारी इजाफा होगा।

8वें वेतन आयोग की बैठकों का शेड्यूल

8वें वेतन आयोग ने अपनी सिफारिशें तैयार करने के लिए बैठकों की गति तेज कर दी है:

दिल्ली: 7 अगस्त और 10 अगस्त को हितधारकों के साथ बैठकें।

चेन्नई: 7-8 सितंबर को बैठकें आयोजित की जाएंगी।

पुडुचेरी: 9 सितंबर को विचार-विमर्श होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।