8th Pay Commission Update: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आठवें वेतन आयोग से जुड़ी गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले कुछ महीनों से आयोग देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कर्मचारी यूनियनों और हितधारकों के साथ परामर्श बैठकें कर रहा है।
