Get App

इन विभाग के कर्मचारियों की दिल्ली में होगी अहम बैठक, सैलरी और पेंशन पर आ सकता है ये बड़ा अपडेट

8th Pay Commission Update: 8वां वेतन आयोग 13 और 14 मई को दिल्ली में रेलवे और डिफेंस सेक्टर के कर्मचारी संगठनों के साथ सीधी चर्चा करेगा। इस बैठक में फिटमेंट फैक्टर, न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी, पेंशन सुधार और विभिन्न भत्तों पर स्टेकहोल्डर्स के सुझाव लिए जाएंगे

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 07, 2026 पर 4:14 PM
इन विभाग के कर्मचारियों की दिल्ली में होगी अहम बैठक, सैलरी और पेंशन पर आ सकता है ये बड़ा अपडेट
8वां वेतन आयोग दिल्ली में रेलवे और डिफेंस सेक्टर के स्टेकहोल्डर्स के साथ सीधी चर्चा करेगा

8th Pay Commission: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की ओर से सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। आयोग 13 और 14 मई को नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय और रेल मंत्रालय से जुड़े कर्मचारी संघों, एसोसिएशनों और पेंशनर्स संस्थाओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहा है। यह बैठक सैलरी, भत्ते, पेंशन और सर्विस कंडीशन पर अंतिम सिफारिशें तैयार करने से पहले फीडबैक जुटाने की प्रक्रिया के तहत की जानी है।

दिल्ली में 13-14 मई को क्या होगा?

8वां वेतन आयोग दिल्ली में रेलवे और डिफेंस सेक्टर के स्टेकहोल्डर्स के साथ सीधी चर्चा करेगा। इस बातचीत का मुख्य उद्देश्य इन दो बड़े विभागों की विशिष्ट जरूरतों और सुझावों को समझना है, ताकि भविष्य में बनने वाला वेतन ढांचा संतुलित हो सके।

कौन हो सकता है शामिल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें