8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से जुड़े टॉप 5 बड़े अपडेट, जानें केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के काम की अहम बातें

8th Pay Commission Top 5 Updates: PMS और NC JCM जैसी प्रमुख कर्मचारी यूनियनों ने 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.5x से अधिक करने की मांग रखी है। सभी हितधारकों के सुझावों और आर्थिक पहलुओं का आकलन करने के बाद ही आयोग अपने फिटमेंट फैक्टर का निर्धारण करेगा

अपडेटेड Jul 27, 2026 पर 9:23 AM
जानें पिछले आठ महीनों में वेतन आयोग ने क्या-क्या किया है

8th Pay Commission Latest Official Updates: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, पेंशन, भत्तों व अन्य सुविधाओं की समीक्षा के लिए गठित 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का काम अब बेहद महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गया है। जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में 3 नवंबर 2025 को गठित इस आयोग को अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। अगस्त 2026 की शुरुआत के साथ ही आयोग अपनी समय सीमा के 9 महीने यानी आधा समय पूरे करने जा रहा है।

आयोग ने देश भर में कर्मचारी यूनियनों, पेंशनभोगी संघों और विभिन्न हितधारकों के साथ विचार-विमर्श और बैठकों का दौर तेज कर दिया है।

8वें वेतन आयोग के टॉप 5 लेटेस्ट ऑफिशियल अपडेट्स


आयोग की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा जारी की गई पांच सबसे हालिया महत्वपूर्ण सूचनाएं इस प्रकार हैं:

8वें वेतन आयोग के टॉप 5 लेटेस्ट ऑफिशियल अपडेट्स

पिछले आठ महीनों में तय किए गए मुख्य मील के पत्थर

  • 16 जनवरी 2025: केंद्र सरकार ने 8वां वेतन आयोग गठित करने के फैसले की घोषणा की।
  • 28 अक्टूबर 2025: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आयोग की कार्यशर्तो को मंजूरी दी।
  • 3 नवंबर 2025: भारत सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से 8वें वेतन आयोग का गठन किया गया।
  • 7 फरवरी 2026: आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, ऑनलाइन डेटा पोर्टल और परामर्श प्लेटफॉर्म शुरू हुआ।
  • अप्रैल - जुलाई 2026: देश के विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में मेमोरेंडम जमा करने और क्षेत्रीय बैठकों का दौर चला।
  • मध्य-2027 (संभावित): 8वां वेतन आयोग अपनी अंतिम सिफारिशें केंद्र सरकार को सौंप सकता है।

फिटमेंट फैक्टर पर टिकी हैं कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर

वेतन संशोधन में सबसे अहम भूमिका फिटमेंट फैक्टर की होती है। 6ठे वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 1.86 था, जबकि 7वें वेतन आयोग में इसे बढ़ाकर 2.57 किया गया था। BPMS और NC JCM जैसी प्रमुख कर्मचारी यूनियनों ने 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.5x से अधिक करने की मांग रखी है। सभी हितधारकों के सुझावों और आर्थिक पहलुओं का आकलन करने के बाद ही आयोग अपने फिटमेंट फैक्टर का निर्धारण करेगा, जिससे आने वाले दशक के लिए कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और पेंशन तय होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।