8th Pay Commission: कर्मचारियों की सैलरी में कब होगा बड़ा इजाफा? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे और कितना मिलेगा एरिया

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं। हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर सैलरी में बढ़ोतरी कब होगी और एरियर का पैसा हाथ में कब आएगा

अपडेटेड May 26, 2026 पर 3:56 PM
Story continues below Advertisement
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं।

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं। हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर सैलरी में बढ़ोतरी कब होगी और एरियर का पैसा हाथ में कब आएगा। साथ ही 20 महीने तक का एरियर मिलने की संभावना जताई जा रही है। अगर सिफारिशें लागू होती हैं, तो कई कर्मचारियों की सैलरी दोगुने से ज्यादा हो सकती है और एकमुश्त लाखों रुपये हाथ में आ सकते हैं।

आयोग वेतन, पेंशन, भत्तों और कर्मचारियों की कामकाजी परिस्थितियों से जुड़े सुझाव जुटा रहा है। हाल ही में आयोग ने लखनऊ में अलग-अलग संगठनों के साथ बैठक का कार्यक्रम जारी किया है। इससे पहले पुणे, देहरादून और नई दिल्ली में भी ऐसी बैठकें हो चुकी हैं। जून 2026 में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी चर्चाएं होनी है।

कब लागू हो सकता है 8वां वेतन आयोग?


नवंबर 2025 में सरकार ने 8वां वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस जारी किया था। आयोग को रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। एक्सपर्ट का मानना है कि रिपोर्ट तैयार होने के बाद उसे मंत्रियों के समूह के पास भेजा जाएगा और मंजूरी मिलने में 3 से 6 महीने और लग सकते हैं।

ऐसे में माना जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 2027 की दूसरी छमाही में लागू हो सकती हैं। हालांकि अगर आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाती हैं, तो कर्मचारियों को उसी तारीख से एरियर भी मिल सकता है।

फिटमेंट फैक्टर को लेकर क्या हैं मांगें?

सरकारी कर्मचारी संगठन अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं। नेशनल काउंसिल-JCM ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर और न्यूनतम बेसिक पे 69,000 रुपये करने की मांग रखी है।

वहीं ऑल इंडिया डिफेंस इम्पलॉयी ऑल इंडिया डिफेंस इंम्पलॉयीज फेडरेशन ने भी 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। दूसरी तरफ इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर एसोसिएशन ने अलग-अलग लेवल के कर्मचारियों के लिए 2.92 से लेकर 4.38 तक फिटमेंट फैक्टर सुझाए हैं। हालांकि, अंतिम फैसला आयोग ही करेगा। पिछली बार 7वें वेतन आयोग में कर्मचारियों ने 3.71 फिटमेंट फैक्टर मांगा था, लेकिन आयोग ने 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू किया था।

कितनी बढ़ सकती है कर्मचारियों की बेसिक सैलरी?

अगर 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो Level-1 कर्मचारी की मौजूदा 18,000 रुपये बेसिक सैलरी बढ़कर करीब 46,260 रुपये हो सकती है।

Level-2 कर्मचारियों की बेसिक पे 19,900 रुपये से बढ़कर लगभग 51,143 रुपये तक पहुंच सकती है।

Level-3 की बेसिक पे 21,700 रुपये से बढ़कर करीब 55,769 रुपये हो सकती है।

Level-4 कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 25,500 रुपये से बढ़कर लगभग 65,535 रुपये तक जा सकती है।

वहीं Level-5 कर्मचारियों की बेसिक पे 29,200 रुपये से बढ़कर करीब 75,044 रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

अगर फिटमेंट फैक्टर 3.83 तक जाता है, तो सैलरी में और भी बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसे में Level-1 कर्मचारी की बेसिक पे करीब 68,940 रुपये तक पहुंच सकती है, जबकि Level-5 कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 1.11 लाख से ज्यादा हो सकती है।

कर्मचारियों को कितना मिल सकता है एरियर?

अगर आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाती हैं और कर्मचारियों को 20 महीने का एरियर मिलता है, तो बड़ी रकम हाथ में आ सकती है।

Level-1 कर्मचारियों को फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से करीब 3.6 लाख रुपये से 5.65 लाख रुपये तक एरियर मिल सकता है।

Level-2 कर्मचारियों का एरियर लगभग 3.98 लाख रुपये से 6.25 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।

Level-3 कर्मचारियों को करीब 4.34 लाख रुपये से 6.81 लाख रुपये तक एरियर मिलने का अनुमान है।

Level-4 कर्मचारियों को लगभग 5.1 लाख रुपये से 8 लाख रुपये तक एरियर मिल सकता है।

वहीं Level-5 कर्मचारियों को करीब 5.84 लाख रुपये से 9.17 लाख रुपये तक एरियर मिलने की संभावना जताई जा रही है।

कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ीं

लगातार हो रही बैठकों और चर्चाओं के बीच केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं। कर्मचारियों का मानना है कि महंगाई और बढ़ते खर्चों को देखते हुए इस बार सरकार को बड़ा वेतन रिवीजन करना पड़ सकता है। हालांकि फिलहाल फिटमेंट फैक्टर, सैलरी बढ़ोतरी और एरियर को लेकर अंतिम फैसला आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद लाखों केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को लग सकता है बड़ा झटका! यूनियनों की मांगें मानने के मूड में नहीं सरकार, जानें क्या है वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।