Upcoming IPO: इस हफ्ते खुल रहे ₹7100 करोड़ के 9 IPO, दांव लगाने से पहले जरूर चेक करें ये 5 बातें! वरना डूब सकता है आपका पैसा

Upcoming IPOs This Week: इस हफ्ते शेयर बाजार में 9 IPOs के जरिए ₹7100 करोड़ का बड़ा दांव लगने जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका पैसा कंपनी के बिजनेस को बढ़ाने में लगेगा या प्रमोटर्स की जेब में जाएगा? सिर्फ जीएमपी और सब्सक्रिप्शन का शोर देखकर अप्लाई बटन दबाने से बड़ा नुकसान हो सकता है

अपडेटेड Aug 18, 2026 पर 3:26 PM
IPO में पैसा लगाने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होता नहीं तो आपको बड़ा फटका लग सकता है

IPO News Update: प्राइमरी मार्केट में इस हफ्ते बंपर एक्शन देखने को मिल रहा है। कुल 7 मेनबोर्ड और 2 SME मिलाकर 9 IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं, जिनके जरिए बाजार से करीब ₹7100 करोड़ जुटाने की तैयारी है। जब एक साथ इतने सारे इश्यू खुलते हैं, तो रिटेल निवेशकों के लिए यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि पैसा कहां लगाएं। आइए आपको बताते हैं कौन का इश्यू किस दिन खुल रहा है और आपको पैसा लगाने से पहले किन 5 महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए।

9 IPO मार्केट से जुटाने जा रहे ₹7100 करोड़

आप इस हफ्ते खुलने वाले सभी IPOs की पूरी लिस्ट और उनकी तारीखें इसटेबल में देख सकते हैं:


9 IPO मार्केट से जुटाने जा रहे ₹7100 करोड़

इन बातों का रखें ध्यान नहीं तो पड़ सकते है लेने के देने

किसी भी IPO में सिर्फ ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) या सब्सक्रिप्शन के आंकड़े देखकर 'अप्लाई' बटन दबाने से पहले, आपको ये 5 बुनियादी बातें जरूर चेक करनी चाहिए:

1. आपका पैसा जा कहां रहा है?

सबसे पहले यह देखें कि IPO 'फ्रेश इश्यू' है या 'ऑफर फॉर सेल' (OFS)। फ्रेश इश्यू का पैसा सीधे कंपनी के पास जाता है, जिससे वह अपना कर्ज चुकाती है या बिजनेस बढ़ाती है। वहीं, OFS का पैसा कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों या प्रमोटर्स की जेब में जाता है, जो अपने शेयर बेचकर मुनाफा कमा रहे होते हैं। अगर किसी IPO में सिर्फ OFS है, तो यह पूछना जरूरी है कि कंपनी को इस लिस्टिंग से क्या फायदा हो रहा है।

2. क्या आप शेयर के लिए बहुत ज्यादा कीमत चुका रहे हैं?

कंपनी अच्छी हो सकती है, लेकिन क्या उसका IPO प्राइस सही है? इसकी जांच करने के लिए कंपनी के प्राइस-टू-अर्निंग (P/E) रेशियो की तुलना शेयर बाजार में पहले से लिस्टेड उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से करें। अगर IPO की कीमत बहुत ज्यादा मांगी जा रही है, तो देखें कि क्या कंपनी की ग्रोथ या मुनाफा बाकियों से बहुत ज्यादा है? स्टॉकटिक कैपिटल के संस्थापक विजय माहेश्वरी के मुताबिक, 'एक अच्छा बिजनेस भी खराब निवेश बन सकता है, अगर आप उसके लिए बहुत ज्यादा कीमत चुकाते हैं।'

3. कंपनी का बिजनेस मॉडल और रिस्क क्या है?

केवल IPO के प्रचार पर मत जाएं, कंपनी का प्रॉस्पेक्टस (DRHP) पढ़ें। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी की कमाई और मुनाफा कैसा रहा है? कंपनी पर कितना कर्ज है? अगर कंपनी की ज्यादातर कमाई किसी एक ही क्लाइंट, एक प्रोडक्ट या एक ही शहर से आ रही है, तो भविष्य में यह एकाधिकार एक बड़ा रिस्क बन सकता है।

4. क्या प्रमोटर्स कंपनी छोड़कर भाग रहे हैं?

IPO के दौरान प्रमोटर्स का अपनी हिस्सेदारी बेचना आम बात है, लेकिन यह देखना जरूरी है कि वे कितनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। अगर कोई प्रमोटर अपनी होल्डिंग का एक बहुत बड़ा हिस्सा बेचकर बाहर निकल रहा है, तो पैसा लगाने से पहले आपको इसके पीछे का कारण जरूर समझना चाहिए।

5. क्या आप सिर्फ 'GMP या Buzz' देखकर पैसा लगा रहे हैं?

यह सबसे आसान टेस्ट है। खुद से पूछें: क्या आप इस कंपनी को उसके बिजनेस की वजह से खरीदना चाहते हैं, या सिर्फ इसलिए क्योंकि इसका GMP हाई है और हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है? माहेश्वरी चेतावनी देते हैं कि निवेशकों को केवल GMP, सब्सक्रिप्शन नंबर या लिस्टिंग गेन की उम्मीद पर IPO जज नहीं करना चाहिए, बल्कि कंपनी की क्वालिटी और वैल्यूएशन पर ध्यान देना चाहिए।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।