Aadhaar And Bank Account Link Status: अगर आपके पास बैंक अकाउंट है तो उसे आधार से लिंक करना बहुत जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो आपको कई तरह की कठिनाइयों सामना करना पड़ सकता है। सरकार की तरफ से भी हमेशा बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करने के लिए समय समय पर कहा जाता है। अगर आपका आधार कार्ड बैंक के अकाउंट से लिंक नहीं है, तो ऐसी स्थिति में आपका बैंक अकाउंट फ्रीज हो सकता है। सरकार की कई योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपके आधार कार्ड होना जरूरी है।
जानिए ऑनलाइन कैसे चेक करें
लिकिंग स्टेटस जानने के लिए सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर आपको Check your Aadhaar and Bank Account Linking Status के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- नया पेज खुलेगा। इसमें आपको अपना आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड डालना होगा और नीचे दिए गए सब्मिट के बटन पर क्लिक करना है।
- सब्मिट पर क्लिक करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इसके बाद आपको OTP एंटर करना होगा। अब आप लॉगइन पर क्लिक कीजिए।
- इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा और आपको पता चल जाएगा कि किन -किन बैंक अकाउंट के साथ आपका आधार कार्ड लिंक किया गया है।
मोबाइल नंबर से ऐसे करें चेक
आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से *99*99*1# डायल करना होगा। इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर एंटर करना होगा। सबमिट के बटन पर क्लिक करते ही आधार की बैंक से लिंक होने की जानकारी सामने आ जाएगी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
