Get App

Aadhaar Card Franchise: आधार कार्ड फ्रेंचाइजी के लिए ऐसे करें अप्लाई, बिना लागत के होगी बेहतर कमाई

आधार कार्ड की फ्रेचाइजी पाने के लिए आपको एक परीक्षा पास करनी होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2020 पर 12:12 PM
Aadhaar Card Franchise: आधार कार्ड फ्रेंचाइजी के लिए ऐसे करें अप्लाई, बिना लागत के होगी बेहतर कमाई

आधार कार्ड की आज कितनी अहमियत है यह बताने की जरूरत नहीं रह गई है। हर मोड़ पर इसकी जरूरत पड़ती है। ऐसे में हमें आधार कार्ड को बहुत संभालकर रखना पड़ता है। साथ ही इसमें किसी भी प्रकार की गलती होने पर सुधार कराने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर या UIDAI की फ्रेंचाइजी में आप जाकर सुधार करा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इसकी फ्रेंचाइजी पाने के लिए क्या करना होता है। जानिए इसी से जुड़ी खास बातें जिससे आपको रोजगार के लिए एक दरवाजा खुलेगा। 

परीक्षा करनी होगी पास

आधार कार्ड की फ्रेचाइजी पाने के लिए UIDAI एक परीक्षा आयोजित कराती है। इसके बाद सर्विस सेंटर खोलने के लिए लाइसेंस दिया जाता है। जब आप परीक्षा पास कर लेंगे तो आपको आधार एनरॉलमेंट नंबर और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराना होता है। फिर इसके बाद कॉमन सर्विस सेंटर से रजिस्ट्रेशन कराना होगा।  

कैसे करें अप्लाई

आधार फ्रेंचाइजी लाइसेंस लेने के लिए आपको NSEIT की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.nseitexams.com/UIDAI/LoginAction_input.action पर विजिट करना होगा। यहां पर आपको Create News User का एक ऑप्शन मिलेगा। जिसमें क्लिक करने के बाद एक नई फाइल खुलेगी। जिसमें आपको Share Code enter के लिए कहा जाएगा। Share Code के लिए आपको https://resident.uidai.gov.in/offline-kyc पर जाकर ऑफलाइन ई-आधार डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड होने के बाद आपको XML File और Share Code दोनों ही डाउनलोड हो जाएंगे।

अप्लाई करने के दौरान आपकी स्क्रीन में एक फॉर्म खुलेगा। इसमें जो भी जानकारी मांगी गई है, उसे भर कर इसे सब्मिट कर दें। आपके फोन पर और ई-मेल आईडी पर USER ID और Password आ जाएंगे। अब आप इस ID और पासवर्ड के जरिए Aadhaar Testing and Certification के पोर्टल पर आसानी से लॉगईन कर सकते हैं। इसके बाद आपके सामने Continue का विकल्प आएगा, इस पर क्लिक करें।

आगले स्टेप में आपके सामने एक फॉर्म फिर से खुलेगा। जिसमें मांगी पूरी जानकारी भर दें। उसके बाद अपनी फोटो और डिजिटल हस्ताक्षर अपलोड कर दें। इसके बाद आप दोबारा चेक कर लें कि क्या आपने सभी जानकारियों को सही सही भरा है या नहीं। फिर Proceed to submit form पर क्लिक कर आप आगे बढ़ जाएं।

ऐसे करें पेमेंट

इसके बाद आपको पेमेंट करना होगा। इसके लिए आपको वेबसाइट के Menu में जाकर पेमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जिसमें पेमेंट करने के बाद आप Please Click Here to generate receipt क्लिक रसीद भी डाउनलोड कर सकते हैं।

सेंटर बुक करने की प्रक्रिया

सभी जानकारियों को सही तरीके से भरने के बाद आपको 1 से 2 दिनों तक का इंतजार करना होगा। आप जब दोबारा लॉग इन करेंगे तो Book Center पर क्लिक कर अपने नजदीकी सेंटर को चन कर सकते हैं। इसके बाद आपको इससे संबंधित परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद आपको तारीख और समय बतानी होगी कि आप कब परीक्षा देने के लिए उपलब्ध रहेंगे। फिर आपको कुछ समय बाद Admit Card मिल जाएगा। जिसे डाउनलोड करके आप प्रिंट ले सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://ttter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें