Aadhaar Card: क्या आपको भी आधार में अपनी फोटो नहीं पसंद है। तो आप इसे आसानी से बदलवा सकते हैं। आधार कार्ड कई सरकारी कामों और सर्विस के लिए अहम डॉक्यूमेंट में से एक बन गया है। यह पते का प्रमाण और फोटो आईडी प्रूफ बना चुका है। आधार की जानकारी को फोटो समेत कभी भी अपडेट किया जा सकता है। यहां बताया गया है कि आप अपने आधार कार्ड में फोटो कैसे अपडेट कर सकते हैं।
आपके आधार कार्ड की फोटो बदलने के लिए 100 रुपये का एक छोटा सा चार्ज लगताहै। इसके अलावा, आधार कार्ड में फोटो बदलने के लिए आपके नजदीकी आधार स्थायी नामांकन केंद्र (Aadhaar Permanent Enrolment Centre) पर जाना आवश्यक है। बायोमेट्रिक और फोटो अपडेट के लिए ऑनलाइन बदलाव संभव नहीं है।
आधार कार्ड की फोटो कैसे बदलें?
- अपने नजदीकी आधार स्थायी नामांकन केंद्र पर जाएं।
– ऑनलाइन या केंद्र पर एनरोलमेंट फॉर्म भरें।
- एग्जीक्यूटिव आपकी फोटो लेगा।
– बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट करने के लिए 100 रुपये का पेमेंट करें।
नई फोटो के साथ अपडेटेड आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
– यूआईडीएआई के आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करें
– होमपेज के MyAadhaar सेक्शन में 'डाउनलोड आधार' विकल्प पर क्लिक करें
- ई-आधार डाउनलोड करने के लिए 'आधार नंबर', 'एनरोलमेंट आईडी' और वर्चुअल आईडी में से चुनें।
-अपने रजिस्टर फोन नंबर पर OTP भेजने से पहले कैप्चा कोड वैरिफाई करें।
– प्रक्रिया को वैरिफाई करने के लिए ओटीपी डालें।
- आपके पासवर्ड से सुरक्षित ई-आधार आपके डिवाइस पर डाउनलोड हो जाएगा।
यूआईडीएआई के मुताबिक आपके नाम के पहले चार अक्षर (बड़े अक्षरों में) और आपका जन्म साल ही इस ई-आधार का पासवर्ड है।