Aadhaar Card: सिर्फ अंग्रेजी ही नहीं, देश की इन भाषाओं में भी बनवा सकते हैं आधार कार्ड, जानिए कैसे

हिंदी, मराठी, गुजराती, उड़िया, उर्दू, तमिल, तेलुगू, पंजाबी, बंगाली, कन्नड़, भाषा में भी आधार कार्ड बनवा सकते हैं

अपडेटेड Sep 18, 2021 पर 1:22 PM
Story continues below Advertisement

Aadhaar Card: आधार कार्ड आपके सबसे जरूरत डॉक्यूमेंट्स में एक शामिल हो गया है। इसके बिन कई तरह की कठिनियों का सामना करना पड़ सकता है। लिहाजा आज के इस दौर में आधार कार्ड जीवन के अहम हिस्से में शामिल हो गया है।

अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से भी आप बाहर हो सकते हैं। यह आपका एक पहचान पत्र है। फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए यह बहुत जरूरी है। इसमें आपके पते के अलावा आपकी बायोमेट्रिक जानकारी भी होती है।

आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI ने क्षेत्रीय भाषाओं में आधार कार्ड जारी करने की सुविधा मुहैया कराई है। अगर आप अग्रेजी भाषा के अलावा उर्दू, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, हिंदी, बंगाली, गुजराती, उड़िया, कन्नड़, मलयालम और मराठी भाषा में आधार कार्ड बनवा सकते हैं।

UIDAI Recruitment 2021: UIDAI में निकली वैकेंसी, इन पदों पर हो रही हैं भर्तियां, जानिए कैसे करें अप्लाई

अगर आप आधार कार्ड में भाषा में बदलाव करना चाहते हैं, तो इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। भाषा अपडेट होने में करीब 3-4 हफ्ते लग सकते हैं। इसके लिए आप आप ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं।

जानिए कैसे करें बदलाव


सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके बाद आधार सेक्शन के तहत Demographic Data Online पर क्लिक करना होगा। यहां से आप सीधे आधार सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल पर पहुंच जाएंगे।

फिर अपना 12 अंकों का आधार नंबर एंटर करना होगा। यहां कैप्चा सिक्योरिटी कोड डालें और Send OTP के लिए क्लिक करें। अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर छह अंकों का OTP आएगा। इसे भरकर लॉगिन बटन पर क्लिक करें। फिर जनसांख्यिकी डाटा अपडेट (Demographic data update) बटन पर क्लिक करें।

30 सितंबर तक आधार से PAN लिंक करें नहीं तो फंस जाएंगे पैसे, ऐसे करें लिंक

यहां से आप जिस क्षेत्रीय भाषा में आधार बनवाना चाहते हैं उसे सिलेक्ट करें। डिफॉल्ट रूप से नाम और पता फील्ड भी चयनित हो जाएंगे। अब आगे बढ़ने पर पॉपअप में जनसांख्यिकी को अपडेट करने के निर्देश का पालन करें। करें।प्रीव्यू का विकल्प क्लिक करके सब चीजें जांच लें और सबमिट पर क्लिक करें। अब आपके मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड आएगा। अब 50 रुपये पेमेंट करने के बाद आपकी भाषा अपडेट रिक्वेस सब्मिट हो जाएगी। जब नया आधार कार्ड बनकर आ जाए तो फिर इसे डाउनलोड कर लें।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।