Aadhaar Update: अब ऑफलाइन भी करा सकते हैं आधार का वैरिफिकेशन, जानें नया नियम

Aadhaar Verification: मौजूदा समय में आधार कार्ड (aadhaar card) एक जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है

अपडेटेड Nov 11, 2021 पर 8:53 PM
Story continues below Advertisement
आधार कार्ड (File)

Aadhaar Verification: मौजूदा समय में आधार कार्ड (aadhaar card) एक जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। इस डॉक्यूमेंट के बिना कोई भी सरकारी काम पूरा नहीं हो सकता। इसके बिना सरकारी सब्सिडी का भी फायदा नहीं उठा सकते। अब आधार कार्ड को लेकर अच्छी खबर आ रही है कि आधार का वैरिफिकेशन ऑफलाइन भी कराया जा सकता है। मोदी सरकार ने हाल में ही इसे लेकर अपडेट दिया है।

ऑफलाइन भी हो जाएगा आधार वेरिफिकेशन

अब लोग भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से तैयार किए गए डिजिटल रूप से साइन किया हुआ डॉक्युमेंट को भी शेयर किया जा सकता है। इस डॉक्यूमेंट का वैरिफिकेशन ऑफलाइन वैरिफाई किया जा सकता है। इसके लिए सिर्फ आधार का वैरिफिकेशन के लिए 4 आखिरी अंकों का इस्तेमाल करना होगा।


 

शादियों से बिजनेस बढ़ने की उम्मीद, 1 महीने में होंगी 25 लाख से ज्यादा शादियां

 

अभी ये हैं वैरिफिकेशन के ऑप्शन

UIADI ने ऑनलाइन वैरिफिकेशन पर मौजूदा प्रक्रिया के अलावा समय-समय पर प्राधिकरण की ओर से शुरू किए गए क्यूआर कोड सत्यापन (QR Code Verification), आधार पेपरलेस ऑफलाइन ई-केवाईसी सत्यापन (Aadhaar Paperless Offline e-KYC Verification), ई-आधार सत्यापन (e-Aadhaar Verification), ऑफलाइन पेपर आधारित सत्यापन (Offilne paper based verification) और किसी अन्य प्रकार के ऑफलाइन सत्यापन को पहले से ही जोड़ा हुआ है।

इन तरीकों से भी कर सकते हैं वैरिफिकेशन

वैरिफिकेशन के अन्य तरीके जैसे वन-टाइम पिन और बायोमेट्रिक आधारित प्रमाणीकरण भी ऑफलाइन ऑप्शन के साथ जारी रहेंगे। आधार डाटा को सत्यापित करने के लिए अधिकृत एजेंसियां में से किसी को भी चुनकर वैरिफाई कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।