Aadhar Card: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार धारकों से 10 साल पुराने आधार को अपडेट करने के लिए कहा है। अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पहले बना था, तो उसे अपडेट करा लें। हालांकि, ये अनिवार्य नहीं है लेकिन अगर आपका बीते दस सालों में एड्रेस चेंज हुआ है, तो अपडेट करा लें। ये काम आप 14 दिसंबर 2023 तक मुफ्त करा सकते हैं।
10 साल पुराना आधार कराना होगा अपडेट - ये है नियम
देशभर में आधार कार्ड का इस्तेमाल एक बड़े आईडी के तौर पर इस्तेमाल होता है। केंद्र सरकार की चलाई जा रही 1,100 योजनाओं आधार कार्ड का इस्तेमाल होता है। इसमें से 319 योजनाएं केंद्र सरकार चला रही है। इसके अलावा कई वित्तीय संस्थान जैसे बैंक और एनबीएफसी ग्राहकों को प्रमाणित करने और उन्हें ऑनबोर्ड लाने के लिए आधार का इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके डॉक्यूमेंट में बदलाव हुआ है तो उसमें बदलाव करा लें।
myAadhaar पोर्टल पर करें अपडेट
UIDAI ने बयान में कहा कि आधार कार्ड धारक myAadhaar पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपनी जानकारी को रिवाइज कर सकते हैं। अपने आईडी का प्रमाण पत्र और एड्रेस प्रूफ से जुड़ी डॉक्यूमेंट की कॉपी को अपलोड करना होगा। वहीं, अगर आप जानकारी को ऑनलाइन अपडेट नहीं कर पाते हैं तो ऑफलाइन आधार केंद्र पर जाकर भी करा सकते हैं। यहां आपको सेल्फ अटेस्टेड कॉपी जमा करनी होगी।
14 दिसंबर 2023 तक मुफ्त में कर सकते हैं अपडेट
आधार कार्ड में अगर आप कुछ अपडेट कराना चाहते हैं तो 14 दिसंबर तक फ्री में करा सकते हैं। इसके बाद अपडेट कराने पर पैसे लगेंगे। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार डिटेल्स और डॉक्यूमेंट को अपलोड करने की सर्विस दी है। आपके पास जानकारी मुफ्त में अपडेट करने के लिए 2 दिन का समय बचा है। ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से आज ही करें आधार में अपने डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं|
ऑनलाइन फ्री में आधार कार्ड कर सकते हैं अपडेट
1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
2 - पता अपडेट करने के लिए आगे बढ़ें ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
3 - ओटीपी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा।
4 - 'डॉक्यूमेंट अपडेट' पर क्लिक करना होगा। निवासी का मौजूदा डिटेल सामने आ जाएगी।
5 - आधार यूजर्स को अपनी डिटेल वेरिफाई करना होगा। अगर सही पाया जाता है, तो अगले हाइपरलिंक पर क्लिक करें।
6 - अगले स्टेप में ड्रॉपडाउन लिस्ट से पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेजों को सेलेक्ट करना होगा।
7 - एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। 'सबमिट' बटन पर क्लिक करना होगा। अपने दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए उसकी कॉपी अपलोड करना होगा।
8 - आखिर में आधार अपडेट अनुरोध स्वीकार कर दिया जाएगा और 14 अंकों का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) जेनरेट होगा।