Aadhaar Bank Account Link Status: आधार एक 12 अंकों का आईडेंटिफिकेशन नंबर है, जो किसी भी व्यक्ति की आईडी होती है। देश में आधार कार्ड भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) जारी करता है। ये 12 अंक की संख्या भारत में कहीं भी पहचान और पते के प्रमाण के रूप में काम करता है। आधार नागरिकों के लिए डिजिटल आईडी है और यह देश भर के निवासियों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पहचान पत्र के रूप में काम करता है। ये ऑफलाइन भी लोगों के पहचान पत्र के रूप में काम करता है और कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में मदद करता है।
क्या बैंक खाते को आधार से जोड़ना अनिवार्य है?
बैंक अकाउंट में आधार नंबर देना जरूरी है। मनी लाउंडरिंग के थर्ड अमेंडमेंट नियम 2019 के तहत अगर आप किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं आधार का बैंक से लिंक होना जरूरी है। अन्य बैंकिंग सर्विस के लिए आधार एक अहम KYC डॉक्यूमेंट है। हालांकि, अगर आप आधार जमा नहीं करना चाहते हैं, तो आप भारतीय रिजर्व बैंक के तय किया दूसरा पहचान पत्र दे सकते हैं।
आधार की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2018 में कहा था कि नागरिकों के लिए बैंक खाता खोलने के लिए आधार देना अनिवार्य नहीं है। अगर वे सरकारी सब्सिडी का लाभ उठा रहे हैं तो बैंक खाते के लिए आधार देना होगा।
यहां जानें कि आधार बैंक खाते से जुड़ा है या नहीं
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं।
'मेरा आधार' टैब पर क्लिक करें और ड्रॉप-डाउन मेनू से 'आधार सर्विस' चुनें।
'आधार सर्विसेज' सेक्शन के तहत 'चेक आधार एंड बैंक अकाउंट लिंकिंग स्टेटस' पर क्लिक करें।
आपको एक नए पेज खुला मिलेगा जहां आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर और स्क्रीन पर दिया सेफ्टी कोड डालना होगा।
'OTP भेजें' पर क्लिक करें और अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी डालें।
एक बार जब आप ओटीपी डालते हैं, तो 'लॉगिन' पर क्लिक करें और आप अपने आधार और बैंक खाता लिंकिंग के स्टेटस को जान पाएंगे।
आप अपने नेट बैंकिंग खाते में लॉग इन करके या अपनी बैंक ब्रांच में जाकर और बैंक अधिकारियों से पूछताछ करके भी अपने आधार और बैंक खाते की लिंक करने के स्टेटस को भी जान सकते हैं।
अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या निकटतम बैंक शाखा पर जाएं।
बैंक को अपना आधार नंबर और पैन कार्ड की जानकारी दें। आधार लिंकिंग के लिए फॉर्म भरें।
बैंक आपके आधार विवरण को UIDAI के साथ वैरिफाई करेगा और आपके आधार को आपके बैंक खाते से लिंक कर देगा।